रुपया 12 पैसे टूटकर 88.80/यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रा का ‘यौन उत्पीड़न’

Share

दिल्ली: साउथ एशियन यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रा का ‘यौन उत्पीड़न’ , विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

नयी दिल्ली: 14 अक्टूबर (भाषा) साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (एसएयू) परिसर में एक छात्रा के साथ चार लोगों द्वारा कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किये जाने की घटना के विरोध में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया।पुलिस ने मंगलवार को बताया कि छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज किये जाने के एक दिन बाद 13 अक्टूबर को वह परिसर में घायल अवस्था में पाई गई और उसके कपड़े फटे हुए थे।

मोदी और ट्रंप के बीच यह कैसी दोस्ती है: कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर निशाना

नयी दिल्ली: 14 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की प्रशंसा किए जाने को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ट्रंप के साथ दोस्ती बढ़ाने की ‘हताशापूर्ण कोशिशों’ के बावजूद, अमेरिकी नेता भारत को किस तरह का संकेत दे रहे हैं।विपक्षी दल ने ट्रंप द्वारा मुनीर की प्रशंसा किये जाने और दोनों के बीच पिछली मुलाकातों का हवाला देते हुए पूछा कि ट्रंप और मोदी के बीच यह कैसी दोस्ती है।

भारत महान देश, मेरे अच्छे मित्र उसका नेतृत्व कर रहे हैं: ट्रंप

शर्म अल-शेख (मिस्र): 13 अक्टूबर (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिए बिना उनकी प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘भारत महान देश है, जिसका नेतृत्व मेरे बहुत अच्छे मित्र कर रहे हैं।’’ट्रंप ने गाजा में इजराइल-हमास के बीच करीब दो साल से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए युद्ध विराम पर बनी सहमति के बाद मिस्र के शर्म अल शेख शहर में विश्व नेताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि ‘‘भारत और पाकिस्तान एक साथ बहुत अच्छी तरह से रहेंगे’’।

रुपया 12 पैसे टूटकर 88.80 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर
मुंबई: 14 अक्टूबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और अमेरिकी मुद्रा में रातोंरात आई तेजी के कारण मंगलवार को रुपया 12 पैसे गिरकर 88.80 (अस्थायी) के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया।
छठ के दौरान यमुना में नहीं दिखेंगे झाग: मुख्यमंत्री 

नयी दिल्ली: 14 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों को मंगलवार को आश्वासन दिया कि आगामी छठ पर्व के दौरान यमुना नदी की सतह पर झाग नहीं दिखाई देगा।उन्होंने कहा कि प्रदूषित नदी के पुनरुद्धार के लिए तेजी से कार्य जारी है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles