कृत्रिम बारिश तकनीक और फायदे एवं आशंकाएं
नयी दिल्ली: 28 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली को वायु प्रदूषण से राहत दिलाने की कोशिश के तहत मंगलवार को कृत्रिम बारिश का परीक्षण किया गया। कृत्रिम बारिश एक ऐसी तकनीक है जिसमें सामान्य बादलों को हवा में मौजूद नमी को रसायनों की मदद से बरसने वाले बादलों में परिवर्तित किया जाता है और इससे अधिक बारिश होती है।पुणे स्थित भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसंधानकर्ताओं ने 2023 की अपनी रिपोर्ट में बताया है कि बादल में वातावरण की नमी को संघनित करने के लिए आमतौर पर विमान के जरिये आधार कण जोड़े जाते हैं जिन्हें ‘‘बीज’’ कहा जाता है इनके चारों ओर जल वाष्प संघनित होता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि उनकी सरकार ने आईआईटी-कानपुर के सहयोग से मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में कृत्रिम बारिश का पहला परीक्षण किया तथा अगले कुछ दिनों में इस तरह के और परीक्षण किए जाने की योजना है।
में व्यक्ति की आत्महत्या के बाद ममता ने भाजपा पर एनआरसी को लेकर डर फैलाने का आरोप लगाया
कोलकाता: 28 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना जिले में एक व्यक्ति की कथित आत्महत्या पर मंगलवार को दुख जताया। बताया जाता है कि व्यक्ति ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए एनआरसी को जिम्मेदार ठहराया है।बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी के 57 वर्षीय प्रदीप कर ने आत्महत्या कर ली है और एक पत्र छोड़ा है जिसमें लिखा है, “एनआरसी मेरी मौत के लिए जिम्मेदार है।”
वैवाहिक विवादों में पत्नी की प्रवृत्ति बढ़ा-चढ़ाकर दावे करने की होती है: अदालत
नयी दिल्ली: 28 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने पति से अंतरिम आर्थिक गुजारा भत्ता मांगने वाली एक महिला की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वैवाहिक विवादों में पत्नी द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर दावे करने और पति द्वारा आय कम दिखाने की प्रवृत्ति होती है।न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा यादव घरेलू हिंसा से महिला का संरक्षण अधिनियम के तहत पति से अंतरिम गुजारा भत्ता मांगने वाली महिला की याचिका पर सुनवाई कर रही थीं।
सोना 4,100 रुपये गिरकर 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 6,250 रुपये टूटी
नयी दिल्ली: 28 अक्टूबर (भाषा) अमेरिका-चीन व्यापार तनाव कम होने के बीच सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग कम होने के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 4,100 रुपये गिरकर 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं और वैश्विक बाजारों में 4,000 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गईं।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को सोने की कीमत 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

