लाल किला विस्फोट : डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई कि विस्फोट करने वाली कार उमर नबी चला रहा था

Share

अमेरिका ने भारत समेत कई देशों की 32 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाए

वाशिंगटन: 12 नवंबर (भाषा) अमेरिका ने बुधवार को कथित तौर पर ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े होने के कारण भारत और चीन समेत कई देशों की 32 संस्थाओं और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह कार्रवाई ईरान द्वारा मिसाइलों और अन्य पारंपरिक हथियारों को विकसित किए जाने का मुकाबला करने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों के अनुरूप है।

लाल किला विस्फोट : डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई कि विस्फोट करने वाली कार उमर नबी चला रहा था

नयी दिल्ली: 13 नवंबर (भाषा) लाल किला विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए नमूनों के डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई है कि डॉ. उमर नबी उस कार को चला रहा था जिसमें इस सप्ताह की शुरुआत में विस्फोट हुआ था। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि उमर की मां के डीएनए नमूने मंगलवार को एकत्र किए गए और जांच के लिए यहां भेजे गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट स्थल से एकत्र अवशेषों के साथ डीएनए नमूनों का विश्लेषण किया गया।नागरिक समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं : जामा मस्जिद के शाही इमाम जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने लाल किले के पास हुए विस्फोट की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को इसे एक ‘‘घृणित आतंकवादी हमला’’ बताया और कहा कि नागरिक समाज में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है।बुखारी ने यह भी उम्मीद जताई कि सरकार दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

लाल किला विस्फोट: अल-फलाह विश्वविद्यालय को ‘झूठे मान्यता दावों’ पर NAAC से कारण बताओ नोटिस
नई दिल्ली: (13 नवंबर) राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) ने अल-फलाह विश्वविद्यालय को, जो दिल्ली विस्फोट की जाँच के सिलसिले में जाँच के घेरे में है, अपनी वेबसाइट पर झूठी मान्यता प्रदर्शित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कारण बताओ नोटिस में, NAAC ने कहा कि उसने पाया है कि अल-फ़लाह विश्वविद्यालय, “जो न तो मान्यता प्राप्त है और न ही NAAC द्वारा मान्यता के लिए आवेदन किया है”, ने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया है कि “अल-फ़लाह विश्वविद्यालय, अल-फ़लाह चैरिटेबल ट्रस्ट का एक उपक्रम है, जो परिसर में तीन कॉलेज चला रहा है, अर्थात् अल फ़लाह स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (1997 से, NAAC द्वारा A ग्रेड प्राप्त), ब्राउन हिल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (2008 से), और अल-फ़लाह स्कूल ऑफ़ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (2006 से, NAAC द्वारा A ग्रेड प्राप्त)।”

कारण बताओ नोटिस में लिखा है, “यह बिल्कुल गलत है और जनता, खासकर अभिभावकों, छात्रों और हितधारकों को गुमराह कर रहा है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles