
बिहार चुनाव में मोदी-नीतीश की जोड़ी हिट:
भाजपा ने एनडीए के प्रदर्शन की सराहना की
भाजपा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के प्रदर्शन को “ऐतिहासिक” बताते हुए कहा कि लोगों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “विकास-केंद्रित” राजनीति में अपना विश्वास जताया है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 180 से ज़्यादा सीटों पर प्रभावशाली बढ़त हासिल है, और रुझानों से संकेत मिलता है कि भगवा पार्टी शानदार स्ट्राइक रेट के साथ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने की राह पर है। वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोगों ने जाति और समुदाय से ऊपर उठकर विकास और सुशासन के लिए वोट दिया है। “यह वोट आशा और विश्वास का है। लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनकी विकास की गारंटी में विश्वास दिखाया है।
जीत, देश का मूड है कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण अनिवार्य : शाह
नयी दिल्ली: 14 नवंबर (भाषा)
गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचंड जीत की ओर बढ़ने को ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉरमेंस’ (काम की राजनीति) और ‘विकसित बिहार’ में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत करार देते हुए कहा कि इस राज्य की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति के लिये कोई जगह नहीं है।उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लोगों ने जिस आशा और विश्वास के साथ राजग को जनादेश दिया है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार उससे अधिक समर्पण से उसे पूरा करेगी।
बिहार के परिणाम जमीनी हकीकत नहीं दिखाते: दीपांकर भट्टाचार्य
नयी दिल्ली: 14 नवंबर (भाषा) भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने शुक्रवार को कहा कि बिहार चुनाव के नतीजे राज्य की ज़मीनी हकीकत से मेल नहीं खाते।चुनाव परिणाम के बारे में पूछे जाने पर भट्टाचार्य ने कहा कि यह समझ से परे है कि दो दशक से सत्ता में रही सरकार 2010 के अपने प्रदर्शन को कैसे दोहरा रही है।
लाल किला विस्फोट स्पष्ट रूप से ‘आतंकवादी हमला’ था : रुबियो न्यूयॉर्क: 13 नवंबर (भाषा) अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि लाल किला के निकट हुआ कार विस्फोट ‘‘स्पष्ट रूप से’’ एक आतंकवादी हमला है तथा इस घटना की जांच में भारत की ‘‘बहुत संयमित’’ और ‘‘अत्यंत पेशेवर’’ भूमिका की सराहना की।
कुत्तों और इंसानों का रिश्ता 10 हजार साल से अधिक पुराना
सिडनी, 14 नवंबरगांव की गलियों में घूमने वाले आवारा कुत्तों से लेकर घरों में पाले जाने वाले टॉय पूडल और मास्टिफ तक, अलग-अलग रंग-रूप, आकार और व्यावहारिक गुणों वाली कुत्तों की सैकड़ों नस्लें पाई जाती हैं। मौजूदा समय में लगभग 70 करोड़ कुत्तों के इंसानों के साथ या उनके आसपास रहने का अनुमान है।(काइली एम केर्न्स: न्यू साउथ वेल्स विश्विद्यालय सिडनी और मेलानी फिलिओस, न्यू इंग्लैंड विश्वविद्यालय)
रुपया तीन पैसे टूटकर 88.73 प्रति डॉलर पर बंद
नयी दिल्ली: 14 नवंबर (भाषा) रुपया शुक्रवार को तीन पैसे टूटकर 88.73 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने घरेलू मुद्रा पर दबाव बनाया।
वशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चरण PIB Delhi 14 नवंबर, 2025,
गणना चरण: 4 नवंबर, 2025 से 4 दिसंबर, 2025 मतदाता विशिष्ट गणना प्रपत्रों (ईएफ) के मुद्रण और वितरण स्थित
| राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | बीएलओ/बीएलए की संख्या | मुद्रित ईएफएस | वितरित ईएफ | ||||
| नाम | 27 अक्टूबर, 2025 तक मतदाता | बीएलओ* | बीएलए** | संख्या | प्रतिशत | संख्या | प्रतिशत |
| 1. अंडमान और निकोबार | 3,10,404 | 411 | 683 | 3,10,404 | 100.00 प्रतिशत | 3,00,648 | 96.86 प्रतिशत |
| 2. छत्तीसगढ़ | 2,12,30,737 | 24,371 | 38,846 | 2,12,30,737 | 100.00 प्रतिशत | 1,87,21,648 | 88.18 प्रतिशत |
| 3. गोवा | 11,85,034 | 1,725 | 2,301 | 11,85,034 | 100.00 प्रतिशत | 11,85,013 | 100.00 प्रतिशत |
| 4. गुजरात | 5,08,43,436 | 50,963 | 42,425 | 5,08,43,436 | 100.00 प्रतिशत | 4,95,13,692 | 97.38 प्रतिशत |
| 5. केरल | 2,78,50,855 | 24,468 | 54,624 | 2,78,50,854 | 100.00 प्रतिशत | 2,09,97,896 | 75.39 प्रतिशत |
| 6. लक्षद्वीप | 57,813 | 55 | 83 | 57,813 | 100.00 प्रतिशत | 57,812 | 100.00 प्रतिशत |
| 7. मध्य प्रदेश | 5,74,06,143 | 65,014 | 1,21,730 | 5,74,06,140 | 100.00 प्रतिशत | 5,34,06,662 | 93.03 प्रतिशत |
| 8. पुडुचेरी | 10,21,578 | 962 | 2,043 | 10,21,578 | 100.00 प्रतिशत | 9,56,539 | 93.63 प्रतिशत |
| 9. राजस्थान | 5,48,84,479 | 52,490 | 1,01,333 | 5,46,56,215 | 99.58 प्रतिशत | 5,22,02,106 | 95.11 प्रतिशत |
| 10. तमिलनाडु | 6,41,14,587 | 68,467 | 2,37,390 | 6,41,14,582 | 100.00 प्रतिशत | 5,62,05,749 | 87.66 प्रतिशत |
| 11. उत्तर प्रदेश | 15,44,30,092 | 1,62,486 | 2,90,445 | 15,44,30,092 | 100.00 प्रतिशत | 13,74,55,685 | 89.01 प्रतिशत |
| 12. पश्चिम बंगाल | 7,66,37,529 | 80,681 | 1,49,388 | 7,66,36,205 | 100.00 प्रतिशत | 7,40,78,531 | 96.66 प्रतिशत |
| कुल | 50,99,72,687 | 5,33,093 | 10,41,291 | 50,97,43,090 | 99.95 प्रतिशत | 46,50,81,981 | 91.20 प्रतिशत |

