
रुपया 39 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.33 प्रति डॉलर पर बंद
मुंबई: 11 दिसंबर (भाषा)
रुपया बृहस्पतिवार को 39 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 90.33 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच स्थानीय मुद्रा दबाव में रही।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये में गिरावट जारी रहने की आशंका है क्योंकि भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापार समझौते में देरी से निवेशकों का भरोसा प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा, बाजार में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी रुपये पर दबाव डाला।
कर्नाटक सरकार ने सामाजिक बहिष्कार पर रोक संबंधी विधेयक विधानसभा में पेश किया, तीन साल की कैद
बेलगावी (कर्नाटक): 11 दिसंबर (भाषा) कर्नाटक सरकार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में एक विधेयक पेश किया, जो खासकर जाति पंचायतों द्वारा किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के परिवारों या समूह के सामाजिक बहिष्कार पर रोक लगाता है, और उसे अपराध घोषित करता है।इस विधेयक में प्रावधानों का उल्लंघन करने पर तीन साल तक की जेल की सजा तथा एक लाख रुपये के जुर्माने का भी प्रावधान है।

