
दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने ‘पार्टी प्रचार’ और सोशल मीडिया पर BJP से ज़्यादा खर्च किया: ADR
नई दिल्ली: (17 दिसंबर) इस साल दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने “पार्टी प्रचार” और सोशल मीडिया कैंपेन पर BJP से ज़्यादा पैसे खर्च किए, लेकिन उम्मीदवारों पर खर्च के मामले में पीछे रही, डेटा से पता चलता है।एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) द्वारा पार्टियों द्वारा भारतीय चुनाव आयोग के पास जमा की गई चुनाव खर्च रिपोर्ट के विश्लेषण के अनुसार, चुनावों में BJP का कुल खर्च 57.65 करोड़ रुपये था, जो कांग्रेस के 46.19 करोड़ रुपये से ज़्यादा था।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जुटाए गए कुल फंड के मामले में, BJP 88.7 करोड़ रुपये के साथ कांग्रेस के 64.3 करोड़ रुपये से आगे थी।
गांधी, आंबेडकर और नेहरू से नफरत ही भाजपा-आरएसएस की विचारधारा का मुख्य तत्व: कांग्रेस
नयी दिल्ली: 17 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस ने गृह मंत्री अमित शाह के पिछले साल संसद में दिए गए बयान का हवाला देते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि महात्मा गांधी, बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर और पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम और उनकी विचारधारा से नफ़रत ही भाजपा एवं आरएसएस की विचारधारा का मुख्य तत्व है।पार्टी ने कहा कि भाजपा जितनी भी कोशिश कर ले इन नामों को हटाकर कोई नया भारत नहीं बनाया जा सकता।
कर्म को कुशलतापूर्वक करना ही योग है : मुरली मनोहर जोशी
नयी दिल्ली: 17 दिसंबर (भाषा) पद्म विभूषण से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि ऐसे समय में जब सिद्धांत, व्यवहार और प्रयोग पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं तो कर्म का कुशलतापूर्वक निर्वहन ही योग है, हालांकि उस योग के जरिए उद्देश्य की प्राप्ति पर अहंकार का भाव नहीं होना चाहिए।डा.जोशी ने मंगलवार शाम को यहां पुस्तक “द अनबिकमिंग’ के विमोचन समारोह में यह बात कही।
बंगाल में एसआईआर के सुनवाई के लिए करीब 1.36 करोड़ मतदाताओं को बुलाया जाएगा : सीईओ
कोलकाता: 17 दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत लगभग 1.36 करोड़ मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि राज्य ने निर्धारित समय सीमा के भीतर एसआईआर प्रक्रिया पूरी कर ली है।
मणिपुर: स्वयंभू ‘राज्य परिषद’ से जुड़े नेताओं के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
नयी दिल्ली/इंफाल: 17 दिसंबर (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मणिपुर में धन शोधन की जांच के सिलसिले में उन लोगों से जुड़े स्थानों पर बुधवार को छापेमारी की जिन पर निवेश योजना के नाम पर आम लोगों से 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि एकत्र करने और उसका इस्तेमाल भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने में करने का आरोप है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों के अनुसार, राज्य की राजधानी इंफाल में कम से कम पांच परिसर पर छापेमारी की गई। ये परिसर ‘मणिपुर राज्य परिषद’ के स्वयंभू ‘मुख्यमंत्री’ याम्बेम बीरेन और स्वयंभू ‘विदेश एवं रक्षा मंत्री’ नरेंगबाम समरजीत से जुड़े हैं।
राष्ट्रीय बालिका(14 वर्ष )बास्केटबॉल प्रतियोगिता शहडोल उद्घाटन 19 दिसम्बर को
शहडोल
14 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में देश भर से 28 प्रदेशों एवं 2 केन्द्र शासित प्रदेशों की कुल 30 टीमें भाग लेंगी। इन टीमो में 358 खिलाड़ी, 75 प्रबंधक एवं कोच, राज्य स्तर से नियुक्त 28 तकनीकी अधिकारी तथा प्रतियोगिता के लिए भारत सरकार द्वारा नियुक्त एक प्रेक्षक भाग लेंगे। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उमेश धुर्वें ने प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों की जानकारी प्रेसवार्ता के माध्यम से दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 19 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे गांधी स्टेडियम शहडोल में किया जाएगा। यह प्रतियोगिताएं संभागीय मुख्यालय शहडोल में 04 खेल मैदानों गांधी स्टेडियम शहडोल, गुड शेफर्ड कान्वेंट स्कूल, इंदिरा गांधी गृह विज्ञान महाविद्यालय एवं डाईट परिसर स्थित बास्केटबाल खेल मैदानों में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता संपन्न कराने हेतु मैच रेफरी का चयन कर लिया गया है। खेल मैदानों के आस-पास दर्शक दीर्घा भी बनाए जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों को अटेन्ड करने तथा उन्हें विश्राम स्थल तक पहुंचाने के लिए रेल्वे स्टेशन शहडोल के प्लेटफार्म में बूथ बनाए गए हैं। टीमों के पहुचने की सूचना के अनुसार विशेष वाहन द्वारा खिलाड़ियों को उनके रूकने के लिए बनाए गए स्थानों में पहुंचाया जाएगा। ठंड को देखते हुए विश्राम स्थल में रूम हीटर, गरम पानी तथा गीजर, की व्यवस्था की गई है। राज्य शासन द्वारा जारी मीनू के अनुसार सुबह का नास्ता, भोजन, ब्रेक टी तथा डिनर की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को वेज एवं नॉन वेज भोजन उनकी इच्छा के अनुसार निर्धारित समय पर दिया जाएगा। भोजन की गुणवत्ता की नियमित मानीटरिंग स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा की जाएगी। आवास एवं खेल मैदानों में चिकित्सा की व्यवस्था रहेगी, प्रेक्षक द्वारा तय किए गए पूल एवं खेल मैदान तथा समय के अनुसार प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। दैनिक रूप से विभिन्न प्रदेशों के प्रबंधकों की बैठक लेकर आयोजन के संबंध में चर्चा की जाएगी तथा उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल किया जाएगा। आवास स्थल से खेल मैदान तक समय पर खिलाड़ियों को पहुंचाने के लिए वाहन के साथ अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। प्रत्येक दिन सायं काल 06ः30 बजे से 07ः30 बजे तक छात्रावास परिसर डाइट में सास्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले की विभिन्न स्कूलों के दलों तथा विभिन्न प्रदेशों से आए खिलाड़ी स्वेच्छानुसार भाग लेंगे। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री उमेश धुर्वे ने कहा कि 04 दिनों तक देश भर के खिलाड़ी विराट नगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

