‘वीबी जी राम जी’ विधेयक पास,20 साल पुराने मनरेगा की जगह लेगा/विपक्ष ने नारे लगाए और बिल की प्रतियां फाड़ दीं

Share

राज्य में महात्मा गांधी के नाम पर रखेंगे रोजगार योजना का नाम-मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता: 18 दिसंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 20 साल पुराने मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत-जी राम योजना करने के कदम को लेकर केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार अपने ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखेगी।बनर्जी ने यहां आयोजित एक व्यापार और उद्योग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कुछ राजनीतिक दल ‘‘हमारे राष्ट्रीय महापुरुषों का सम्मान करने में विफल रहते हैं, तो वह हम करेंगे।’’ हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा का नाम नहीं लिया।

विपक्ष के हंगामे के बीच जी राम जी बिल पास होने के बाद लोकसभा दिन भर के लिए स्थगित
नई दिल्ली: (18 दिसंबर)  आज प्रदूषण होगा हॉट टॉपिक, VB-G ... गुरुवार को जी राम जी बिल पास होने के बाद विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।दिन में बाद में दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण पर चर्चा होनी थी। उम्मीद थी कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा इस चर्चा की शुरुआत करेंगी।विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) बिल, 2025, जो हर साल 125 दिनों के लिए ग्रामीण रोज़गार की गारंटी देने वाला है और 20 साल पुराने मनरेगा की जगह लेगा, गुरुवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस पर बहस का जवाब देने के बाद पास हो गया।जब चौहान अपना आखिरी भाषण दे रहे थे, तो विपक्ष ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और बिल की प्रतियां फाड़ दीं। स्पीकर ओम बिरला ने बिल पास होने के बाद कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी। शुक्रवार शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है।

 ‘वीबी जी राम जी’ विधेयक दौरान सांसदों का कृत्य ‘गुंडाराज’ जैसा-कृषि मंत्री 

नयी दिल्ली: 18 दिसंबर (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को ग्रामीण रोजगार गारंटी विधेयक पर चर्चा के दौरान संसद में ‘‘अपमानजनक’’ व्यवहार करने को लेकर विपक्ष की आलोचना की और कहा कि कांग्रेस तथा ‘इंडी’ गठबंधन के सांसदों का कृत्य ‘गुंडाराज’ जैसा है।एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, चौहान ने पूछा कि विपक्ष कानून के नाम – ‘रोज़गार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के लिए विकसित भारत गारंटी’ (वीबी जी-राम जी) विधेयक पर आपत्ति क्यों कर रहा है।राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने बृहस्पतिवार को संसद में अपने अन्य विपक्षी साथियों को खुला पत्र लिखते हुए उनसे अपील की कि मनरेगा को बचाएं और इसकी जगह लाए जा रहे विकसित भारत-जी राम जी विधेयक का विरोध करें।कांग्रेस ने आगामी 27 दिसंबर को अपनी शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है जिसमें ‘विकसित भारत-जी राम जी विधेयक’ के मद्देनजर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) पर चर्चा करने के साथ आगे की रणनीति तय की जाएगी 

वित्त मंत्रालय ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के लिए एक नया प्रतीक चिन्ह किया जारी

नयी दिल्ली: 18 दिसंबर (भाषा) वित्त मंत्रालय ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) के लिए एक नया प्रतीक चिन्ह बृहस्पतिवार को जारी किया।वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने ‘एक राज्य एक क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक’ के सिद्धांत पर, 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 26 क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) का एकीकरण किया है, जो एक मई 2025 से प्रभावी हो गया।

पाकिस्तान: इमरान खान की बहनों, समर्थकों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

इस्लामाबाद: 17 दिसंबर (भाषा) पाकिस्तान पुलिस ने अडियाला जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों और कई समर्थकों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत बुधवार को मामला दर्ज किया।जेल में बंद खान से मिलने के लिए उनके रिश्तेदारों और वकीलों को जेल प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद खान की बहनों और उनके पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जेल के बाहर प्रदर्शन किया।

पंडित शंभूनाथ शुक्ल के 122वें जन्मदिवसश्रद्धासुमन

  शहडोल :   विंध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित शंभूनाथ शुक्ल के 122वें जन्मदिवस के अवसर पर संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर पर स्थित प्रतिमा पर कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष  घनश्याम जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग सहित अन्य समाजसेवियों, नागरिक समिति के सदस्यों तथा परिवार जनों ने पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने स्व. पंडित शंभूनाथ शुक्ला के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए विकास एवं जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उनके द्वारा देश एवं प्रदेश के हित में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया। इ


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles