10 की मौत, 212 अस्पताल में, सवाल पर मंत्री कैलाश ने कहा,‘‘घंटा’’; तुम फोकट (फालतू) प्रश्न मत पूछो../प्रधानमंत्री ने दीं शुभकामनाएं/

Share

प्रधानमंत्री ने दीं नव वर्ष 2026 अवसर पर  शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं।श्री मोदी ने  एक पोस्ट में लिखा:सभी को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!आने वाला वर्ष आपके लिए अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके प्रयासों में सफलता और आपके सभी कार्यों में पूर्णता प्रदान करे। हमारे समाज में शांति और सुख के लिए प्रार्थना करता हूं।

 

दूषित पेयजल10 से अधिक लोगों की मौत  : विजयवर्गीय ने मीडिया के सामने आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किया, बाद में खेद जताया

इंदौर: एक जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में अपने ही निर्वाचन क्षेत्र में दूषित पेयजल संकट के बारे में एक टीवी पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर कैमरे के सामने एक आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करके राजनीतिक विवाद छेड़ दिया है।यह घटना बुधवार देर रात उस समय हुई जब राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में फैले डायरिया के प्रकोप के संबंध में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।डायरिया मामले में आधिकारिक तौर पर मृतकों की संख्या चार बताई गई है और 212 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन प्रभावित क्षेत्र के निवासियों का दावा है कि अब तक 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

पत्रकार अनुराग ने प्रभावित इलाके से लौट रहे मंत्री से पूछा कि निजी अस्पतालों को चुकाये गये बिल का भुगतान निवासियों को क्यों नहीं किया गया और इस इलाके के नागरिकों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था क्यों नहीं की गई है?Anurag Dwary's Video on X

 मंत्री ने पत्रकार पर नाराजगी दिखाते हुए कहा, ‘‘छोड़ो यार, तुम फोकट (फालतू) प्रश्न मत पूछो।’’

जब पत्रकार ने इस सवाल का जवाब देने के लिए दबाव बनाया तो पत्रकार और विजयवर्गीय के बीच बहस हो गई जिसके बाद मंत्री ने आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया।इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया वीडियो में मंत्री को त्रकार के सवाल को खारिज करने के लिए ‘‘घंटा’’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है। इस शब्द का इस्तेमाल बोलचाल में अक्सर ‘बकवास’ या ‘बेकार की बात’ के अर्थ में किया जाता हैवीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विजयवर्गीय ने  जारी बयान में कहा, ‘‘मैं और मेरी टीम पिछले दो दिन से बिना सोए प्रभावित क्षेत्र में लगातार स्थिति सुधारने में जुटी हुई है।’’उन्होंने कहा, ‘‘दूषित पानी से मेरे लोग पीड़ित हैं और कुछ हमें छोड़कर चले गए। इस गहरे दु:ख की स्थिति में मीडिया के एक प्रश्न पर मेरे मुंह से गलत शब्द निकल गए। इसके लिए मैं खेद प्रकट करता हूं।’’

इस बीच, कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विजयवर्गीय के विवादास्पद वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा, ‘‘इंदौर में दूषित पानी पीने से मौतों की संख्या आठ से बढ़कर 10 हो गई है।’’उन्होंने भाजपा नेताओं पर अहंकारी होने का आरोप लगाया और मांग की कि मुख्यमंत्री मोहन यादव नैतिक आधार पर विजयवर्गीय का इस्तीफा मांगें।उन्होंने बताया था कि 212 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से 50 को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

भारत और पाकिस्तान ने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का आदान-प्रदान किया

नयी दिल्ली: एक जनवरी (भाषा) तीन दशक से अधिक समय से जारी सिलसिले को बरकरार रखते हुए भारत और पाकिस्तान ने एक द्विपक्षीय समझौते के तहत अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूची का बृहस्पतिवार को आदान-प्रदान किया।सूची का आदान-प्रदान ऐसे समय किया गया है जब पिछले साल मई में चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हैं।

रुपया 2026 के पहले कारोबारी सत्र में 10 पैसे टूटकर 89.98 प्रति डॉलर पर

मुंबई: एक जनवरी (भाषा) रुपया बृहस्पतिवार को 2026 के पहले कारोबारी सत्र में 10 पैसे टूटकर 89.98 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया।विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से मिल रहे समर्थन को, अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सकारात्मक रुख और विदेशी पूंजी की निकासी ने बेअसर कर दिया जिसके कारण रुपया सीमित दायरे में कारोबार करता रहा।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 1-1-26 को अपने नए लोगो और शुभंकर का अनावरण किया।

  यह अनावरण सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा अपनी संस्थागत पहचान को आधुनिक बनाने, लोक संपर्क बढ़ाने और राष्ट्र निर्माण में आधिकारिक आंकड़ों की भूमिका को सुदृढ़ करने के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का नया लोगो राष्ट्र के विकास में आंकड़ों के महत्व को दर्शाता है और भारत के डेटा-आधारित शासन, पारदर्शिता तथा प्रगति को सुगम बनाने की मंत्रालय की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है। भारत की समृद्ध विरासत और आधुनिक सांख्यिकी विज्ञान से प्रेरित यह लोगो मंत्रालय के “विकास के लिए डेटा” के संदेश को दर्शाता है।लोगो में अशोक चक्र, सत्य, पारदर्शिता और सुशासन का प्रतीक है। मध्‍य में स्थित रुपये का चिह्न आर्थिक नियोजन, नीति निर्माण और राष्ट्रीय विकास में आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है। संख्याओं और प्रतीकों का उपयोग आधुनिक डेटा प्रणालियों तथा सांख्यिकी विज्ञान को दर्शाता है।ऊपर की ओर बढ़ती विकास रेखा प्रगति को दर्शाती है और बताती है कि विश्वसनीय डेटा सतत आर्थिक विकास की कैसे सहायता करता है। केसरिया, सफेद, हरा और गहरा नीला रंग भारत के राष्ट्रीय मूल्यों – विकास, सत्य, स्थिरता, स्थायित्व और ज्ञान – का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो आधिकारिक आंकड़ों के भरोसे और विश्वसनीयता को मजबूत करते हैं।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles