प्रधानमंत्री के राष्ट्र संबोधन पर जांच करेगा निर्वाचन आयोग: सूत्र/निडर भ्रष्टाचार्यों के करतूत में खनिज कार्यालय के सामने हुआ पारदर्शी ड्रामा यानी गाली-गलौज/22 अप्रैल : पृथ्वी दिवस/

Share

प्रधानमंत्री के राष्ट्र संबोधन पर विपक्ष की शिकायत की जांच करेगा निर्वाचन आयोग: सूत्र

नयी दिल्ली: 21 अप्रैल (भाषा) निर्वाचन आयोग विपक्ष की इस शिकायत की जांच करेगा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन था।आयोग के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

22 अप्रैल : पृथ्वी दिवस मनाकर धरा को बचाने के संकल्प का दिन

नयी दिल्ली: 21 अप्रैल (भाषा) पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों को बचाने तथा दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के साथ 22 अप्रैल के दिन ‘पृथ्वी दिवस’ यानी ‘अर्थ डे’ मनाने की शुरुआत की गई थी।वर्ष 1970 में शुरू की गई इस परंपरा को दुनिया ने खुले दिल से अपनाया और आज लगभग पूरी दुनिया में प्रति वर्ष पृथ्वी दिवस के मौके पर धरा की धानी चूनर को बनाए रखने और हर तरह के जीव-जंतुओं को पृथ्वी पर उनके हिस्से का स्थान और अधिकार देने का संकल्प लिया जाता है।

ईरान अमेरिका इजराइल गतिरोध लंबा खिंचने के आसार

सिडनी: 21 अप्रैल (द कन्वरसेशन) अमेरिका- इजराइल और ईरान के बीच नाजुक युद्धविराम और मूल विवादों पर सीमित प्रगति के बीच इस संघर्ष के व्यापक शांति समझौते के साथ थमने के बजाय लंबा खिंचने के आसार नजर आ रहे हैं। कहा जा सकता है कि यह युद्ध ‘फ्रोजन कॉन्फ्लिक्ट’ की दिशा में बढ़ रहा है।

मुंबई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को 35 पैसे की गिरावट के साथ ही 93.51 पर बंद हुआ।

खनिज कार्यालय से सामने खनिज निरीक्षक के साथ गाली-गलौज…?

शहडोल। निडर भ्रष्टाचार्यों के करतूत में खनिज कार्यालय के सामने हुआ पारदर्शी ड्रामा यानी गाली गलौज शहडोल जिले में रेत का ठेका न होने का सीधा असर अब कानून-व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। नदियों का सीना छलनी कर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वाले कथित माफियाओं के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे कार्रवाई करने वाले अधिकारियों को ही निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जिला खनिज कार्यालय से सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने घुसकर खनिज निरीक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और जमकर हंगामा किया। यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक तंत्र की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है, बल्कि जिले में बढ़ते माफिया राज की ओर भी इशारा करती है।स्थानीय पत्रकार जुनैद की रिपोर्टिंग के अनुसार जानकारी के मुताबिक, खनिज विभाग में पदस्थ खनिज निरीक्षक समय लाल गुप्ता ने सोहागपुर तहसील अंतर्गत ग्राम विचारपुर में अवैध रेत परिवहन करते एक मेटाडोर वाहन को पकड़कर कार्रवाई की थी। जब्त वाहन को सिंहपुर थाने में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। इसी कार्रवाई से नाराज होकर रेत कारोबार से जुड़े कुछ युवक खनिज कार्यालय पहुंच गए। कार्यालय में घुसते ही आरोपियों ने खनिज निरीक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया। गाली-गलौज की और धमकी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय के लिए कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और कर्मचारी दहशत में आ गए थे। निरीक्षक पर पैसे मांगने का आरोप, वीडियो भी बनाया इतना ही नहीं, उन्होंने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाया और निरीक्षक पर 50 से 60 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। आरोपियों का कहना था कि जिस मेटाडोर पर कार्रवाई की गई है, उसके पास वैध दस्तावेज मौजूद थे। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए हंगामा शांत कराया।

‘आंसू बहाने’ के बजाय महिला आरक्षण सुनिश्चित करें प्रधानमंत्री : वृंदा करात

नयी दिल्ली: 21 अप्रैल (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात ने मंगलवार को कहा कि महिला आरक्षण के विषय को शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें ‘‘आंसू बहाने’’ के बजाय लोकसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए।बृंदा ने यह भी कहा कि यदि महिला आरक्षण को परिसीमन से नहीं जोड़ा गया होता तो आज लोकसभा में 180 महिला सदस्य होतीं।

महिला आरक्षण90फीसदी महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है-पप्पू

टना,(ईएमएस)। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने महिला आरक्षण पर विवादित बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। देश में यौन शोषण के मामलों में नेताओं की बड़ी भूमिका है और कई सांसदों पर गंभीर आरोप लगे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि 90फीसदी महिलाओं का राजनीतिक करियर नेताओं के बेड से शुरू होता है। वहीं पप्पू यादव ने असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा की तुलना चिंपांजी और कुत्ते से की। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं के खिलाफ बोलने वालों की स्थिति सड़क पर भौंकते कुत्तों जैसी होती है। हालांकि बड़े नेता हाथी की तरह अपने रास्ते पर चलते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पप्पू यादव इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने असम के मुख्यमंत्री को चरित्रहीन और बाचल तक कह डाला।हिमंता सरमा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा वे मानव नहीं वनमानुष हैं।पप्पू यादव ने कहा कि हम महिला आरक्षण के पक्ष में हैं, लेकिन सरकार की मंशा ठीक नहीं है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles