
भारत एलपीजी ला रहे दो टैंकर ने होर्मुज को पार किया, एक भारतीय नौका हमले में डूबी
नयी दिल्ली: 14 मई (भाषा) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए एलपीजी लेकर आ रहे दो टैंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर लिया है, जबकि इसी क्षेत्र के पास हुए हमले में एक भारतीय नौका डूब गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकेश मंगल ने बताया कि ‘सिमी’ नामक एलपीजी टैंकर 13 मई को जलडमरूमध्य पार कर गया, जबकि ‘एनवी सनशाइन’ टैंकर ने बृहस्पतिवार को सुरक्षित रूप से इस मार्ग को पार किया।
रुपया सात पैसे टूटकर 95.73 प्रति डॉलर निचले स्तर पर
मुंबई: 14 मई (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले और कमजोर होकर रिकॉर्ड निचले स्तर 95.73 (अस्थायी) पर रहा।मजबूत अमेरिकी डॉलर और ऊंची ऊर्जा कीमतों के कारण बढ़ती मुद्रास्फीति की चिंताओं के बीच घरेलू मुद्रा में यह गिरावट आई।
पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे संघ होसबोले के बयान समर्थन किया
मुंबई,(ईएमएस)।
भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने पाकिस्तान के साथ भविष्य के संबंधों और संवाद को लेकर एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण साझा किया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के उस बयान का पुरजोर समर्थन किया है, जिसमें पाकिस्तान के साथ बातचीत और जन-संपर्क (पीपुल-टू-पीपुल कॉन्टैक्ट) को महत्व देने की बात कही गई थी। पूर्व सेना प्रमुख ने स्पष्ट किया कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और बेहतर द्विपक्षीय संबंधों के लिए नागरिकों के बीच आपसी संवाद एक प्रभावी माध्यम साबित हो सकता है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जनरल नरवणे ने कहा कि सीमा के दोनों ओर रहने वाले आम लोगों की बुनियादी समस्याएं—रोटी, कपड़ा और मकान—एक जैसी हैं। उन्होंने तर्क दिया कि राजनीति से दूर, जब दोनों देशों के आम नागरिकों के बीच मित्रता और विश्वास का भाव पैदा होगा, तभी दोनों राष्ट्रों के बीच संबंधों में सुधार की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ट्रैक-टू कूटनीति यानी अनौपचारिक बातचीत और खेल आयोजनों जैसे माध्यमों से लोगों के बीच जुड़ाव होना चाहिए। पूर्व सेना प्रमुख के अनुसार, हमारे नागरिकों को यह समझना आवश्यक है कि सीमा पार रहने वाला हर व्यक्ति कट्टर दुश्मन नहीं होता।
बीसीआई ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से ममता बनर्जी के वकालत अभ्यास पर रिपोर्ट मांगी
नयी दिल्ली: 14 मई (भाषा) बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल बार काउंसिल से पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पंजीकरण और पेशेवर वकालत की स्थिति के संबंध में 48 घंटों के भीतर एक विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा।
राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति मामले
लखनऊ (ईएमएस)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीबीआई, ईडी और एसएफआईओ सहित अन्य केंद्रीय एजेंसियों से जवाब तलब किया है। बीजेपी नेता एस विग्नेश शिशिर ने याचिका दाखिल कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान सभी पक्षकारों को जवाब दाखिल करने के लिए आठ सप्ताह का समय दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 20 जुलाई को तय की है। याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ज्ञात आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति जमा की है। उन्होंने कोर्ट से इन आरोपों की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। इसके बाद हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई कर सीबीआई, ईडी और एसएफआईओ को नोटिस जारी कर मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कह दिया है। इस मामले में केंद्र सरकार की भूमिका को भी इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण माना है। अधिकारियों के मुताबिक, कोर्ट अब एजेंसियों के जवाब के बाद आगे की कार्यवाही तय करेगा। इस मामले पर राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा हो रही है। उधर, दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेसवार्ता कर राहुल गांधी की विदेश यात्रा और उसकी फंडिंग को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बीते 11 वर्षों की कमाई 11 करोड़ है, जबकि उन्होंने विदेश यात्रा पर 64 करोड़ रुपए खर्च किए।

