
रुपया 13 पैसे और टूटकर 96.83 प्रति डॉलर के नए निचले स्तर पर
मुंबई: 20 मई (भाषा) लगातार नौवें सत्र में गिरावट दर्ज करते हुए डॉलर के मुकाबले रुपया बुधवार को 13 पैसे टूटकर 96.83 (अस्थायी) के नए निचले स्तर पर बंद हुआ। पश्चिम एशिया संकट के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने महंगाई की चिंताओं को और बढ़ा दिया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 96.89 पर खुला, फिर और कमज़ोर होकर 96.95 के रिकॉर्ड निचले स्तर और 96.65 के उच्चतम स्तर को छुआ, और अंत में 96.83 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की गिरावट है।
गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित कर विवाद को खत्म करे सरकार : अरशद
नयी दिल्ली: 20 मई (भाषा) जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एएम) के प्रमुख मौलाना अरशद मदनी ने गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग करते हुए कहा कि इस विवाद को हमेशा के लिए खत्म किया जाए, ताकि गाय के नाम पर होने वाली ‘मॉब लिंचिंग’ (भीड़ हत्या) की घटनाएं बंद हों।संगठन की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक, मौलाना मदनी ने केंद्र की भाजपा नीत सरकार से सवाल किया कि जब देश की बहुसंख्यक आबादी गाय को केवल पवित्र ही नहीं मानती, बल्कि उसे मां का दर्जा देती है, तो फिर ऐसी क्या राजनीतिक मजबूरी है कि सरकार उसे ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने से बच रही है?
भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘गद्दार’ कहने के लिए राहुल पर हमला
नयी दिल्ली: 20 मई (भाषा) सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ ‘‘गद्दार’’ संबंधी टिप्पणी के लिए राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता के शब्द उनकी अराजक सोच और चरित्र को दर्शाते हैं।भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि गांधी की टिप्पणी देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है और उन्होंने उनसे माफी मांगने की मांग की।
जॉर्जिया मेलोनी को नरेंद्र मोदी का पारले मेलोडी चॉकलेट
नई दिल्ली,(ईएमएस)।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के दौरे का अंतिम चरण इटली में जाकर समाप्त हुआ, जहाँ अहम कूटनीतिक चर्चाओं के बीच बेहद खास और दिलकश लम्हा सामने आया। रोम में, प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इतालवी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को पारले मेलोडी चॉकलेट का पैकेट भेंट किया, जिसकी एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो को खुद पीएम मेलोनी ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है, और दोनों नेताओं के बीच की गहरी दोस्ती और बेहतरीन कैमिस्ट्री का सबूत बन गया है। वायरल हुए सेल्फी वीडियो में प्रधानमंत्री मेलोनी और प्रधानमंत्री मोदी एक साथ नजर आ रहे हैं। मुस्कुराते हुए मेलोनी कहती हैं, प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत अच्छी टॉफी गिफ्ट लेकर आए हैं। उनके बयान के तुरंत बाद, पीएम मोदी कैमरे के सामने मेलोडी चॉकलेट का पैकेट दिखाकर बड़े ही मजाकिया अंदाज में मेलोडी! कहते हैं। इसके बाद दोनों नेता ठहाके लगाकर हंस पड़ते हैं। यह मजेदार और आत्मीय पल वैश्विक मंच पर दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच की सहजता और मैत्रीपूर्ण संबंधों को दिखाता है।

