
यूथ कांग्रेस ने ‘कॉकरोच’ मीम को अपनाया, ‘इंडियन यूथ कॉकरोच’ कैंपेन शुरू किया
नई दिल्ली: (26 मई) ऑनलाइन व्यंग्य समूह, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच, इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) ने मंगलवार को ‘इंडियन यूथ कॉकरोच’ कैंपेन शुरू किया। IYC ने इसे BJP के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के राज में बेरोज़गारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी युवा विरोध आंदोलन बताया।IYC के प्रभारी मनीष शर्मा और इस विंग के अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में शुरू किए गए इस कैंपेन का मकसद ‘कॉकरोच’ शब्द को फिर से अपनाना है। संगठन का कहना है कि इस शब्द का इस्तेमाल विरोध प्रदर्शन कर रहे युवाओं का मज़ाक उड़ाने के लिए किया गया था।कॉकरोच जनता पार्टी’ के सामने आने के बाद से, जो कि सिर्फ़ डिजिटल माध्यम पर चलने वाला एक व्यंग्यपूर्ण कैंपेन है, ‘कॉकरोच’ शब्द भारतीय राजनीतिक चर्चाओं में काफ़ी सुर्खियां बटोर रहा है।
रुपया 47 पैसे टूटकर 95.73 प्रति डॉलर पर
मुंबई: 26 मई (भाषा) पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में फिर से आई तेजी के बीच मंगलवार को रुपया 47 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.73 पर रहा।
उच्च न्यायालय को केंद्र के आश्वासन के बाद जिमखाना क्लब सदस्यों ने ली राहत की सांस
नयी दिल्ली: 26 मई (भाषा) दिल्ली जिमखाना क्लब के सदस्यों ने मंगलवार को उस वक्त राहत की सांस ली, जब केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया कि पांच जून को क्लब परिसर का जबरन कब्जा नहीं लिया जाएगा। इससे 113 साल पुरानी संस्था पर निर्भर पूर्व सैनिकों और कर्मचारियों की आशंकाएं कम हो गईं।यह आश्वासन उस वक्त आया, जब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि लुटियंस दिल्ली स्थित क्लब के खिलाफ कोई भी बेदखली की कार्यवाही कानून के अनुसार ही की जाएगी और कब्जेदारों को उचित नोटिस देने के बाद की जाएगी।
मध्यप्रदेश में जल संकट गहराने लगा
भोपाल (ईएमएस)। भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में जल संकट गहराने लगा है। इंदौर और रतलाम जैसे बड़े शहरों में पानी की कमी को लेकर लोग सडक़ों पर उतर चुके हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में पेयजल आपूर्ति से जुड़े पूरे अमले की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी कलेक्टरों को नियमित रूप से पेयजल व्यवस्था की निगरानी करने और संकटग्रस्त क्षेत्रों में तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी बीच जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से पानी पहुंचाने की योजना पर भी सवाल उठने लगे हैं।
नई दिल्ली,(ईएमएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो चार दिन का भारत दौरा पूरा कर आर्मेनिया रवाना हो गए। मंगलवार को क्वाड बैठक में हिस्सा लेने के बाद वह आर्मेनिया रवाना हुए। उनकी यात्रा से पहले अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर बताया कि रूबियो 26 मई को कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के लिए अलग-अलग बैठकें करेंगे।
30 दिनों के लिए सुनारिया जेल से आया बाहर गुरमीत
चंडीगढ़(ईएमएस)। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा सरकार से एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। सरकार ने राम रहीम की 30 दिनों की पैरोल मंजूर कर दी है। पैरोल से जुड़ी तमाम कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आज सुबह ठीक 6:30 बजे राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ गया।जेल से बाहर निकलते ही सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राम रहीम को पंजाब और हरियाणा पुलिस के भारी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। कड़े पुलिस सुरक्षा काफिले के साथ उसे सीधे सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय के लिए रवाना किया गया है। राम रहीम को अब तक कुल 16 बार पैरोल या फरलो मिल चुकी है।गुरमीत राम रहीम सिंह साल 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। उसे दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में कोर्ट द्वारा 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अतिरिक्त, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में भी उसे उम्रकैद की सजा मिली हुई है।

