
गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग कर रहे मुस्लिम संगठनों की सोच ‘पशुवत’ : योगी
बिजनौर: एक जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग कर रहे मुस्लिम संगठनों की कड़ी आलोचना करते हुए सोमवार को कहा कि ‘पशुवत’ सोच के ‘आक्रांता’ लोग सनातन परंपरा में ‘माता’ का दर्जा रखने वाली गाय को पशु बता रहे हैं।मुख्यमंत्री बिजनौर में पाकिस्तान से विस्थापित 1,645 परिवारों और पूर्व सैनिकों तथा पट्टाधारकों को भूमि अधिकार पत्र के वितरण के लिए आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गाय को ‘राष्ट्रीय पशु्’ घोषित करने की मांग किए जाने को लेकर जमीयत उलमा-ए-हिंद (एएम गुट) के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी और अन्य मुस्लिम संगठनों पर जमकर निशाना साधा।
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद सर्वोच्च न्यायालय में पांच नए न्यायाधीश नियुक्त रूसिया को एक्टिंग सीजे नियुक्त
01 JUN 2026 संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिनांक 01.06.2026 की एक अधिसूचना के माध्यम से निम्नलिखित चार मुख्य न्यायाधीशों व एक वरिष्ठ अधिवक्ता को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है:श्री न्यायमूर्ति शील नागू, मुख्य न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालयश्री न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर, मुख्य न्यायाधीश, बॉम्बे उच्च न्यायालयश्री न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा, मुख्य न्यायाधीश, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालयश्री न्यायमूर्ति अरुण पल्ली, मुख्य न्यायाधीश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय तथा वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती वेंकिता सुब्रमणि मोहना PIB Delhi
भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में वरिष्ठतम न्यायाधीश विवेक रूसिया को एक्टिंग सीजे नियुक्त किया है। आप वर्तमान में प्रशासनिक न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी निभा रहे थे। सीजे संजीव सचदेवा को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किए जाने से रिक्त पद के कारण यह व्यवस्था दी गई है। मूलत: कोतवाली क्षेत्र निवासी जस्टिस रूसिया ने जबलपुर से वकालत की शुरूआत की थी। कालान्तर में हाईकोर्ट जज बने। कुछ समय दूसरी बेंच में रहे। पिछले दिनों वापस जबलपुर स्थानांतरित हुए थे। आपका जन्म दो अगस्त, 1969 को जबलपुर में हुआ था। बीएससी और एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने के बाद आठ अगस्त, 1992 से एमपी स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया। पिता स्वर्गीय प्रभाकर रूसिया मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता थे।
42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गए एलपीजी सिलेंडर
1 जून से लागू हुई नई दरें, दिल्ली में 3,113.50 रुपए पहुंचा दाम
नई दिल्ली (ईएमएस)। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने 1 जून से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। 19 किलोग्राम वाले इन सिलेंडरों के दाम दिल्ली में 42 रुपये बढ़कर 3,113.50 रुपये हो गए हैं, जिससे रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर लागत का बोझ बढ़ेगा। हालांकि, आम घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव न होने से राहत मिली है। नई दरों के अनुसार दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 3,113.50 रुपये हो गई है, जो पहले 3,071.50 रुपये थी। इसी तरह कोलकाता में भी इसकी कीमत में 53.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 3,255.50 रुपये पर पहुंच गया है। इंडियन ऑयल के साथ भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम भी आमतौर पर एक साथ दरों में बदलाव करते हैं। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडर की कीमत भी 11 रुपये बढ़कर दिल्ली में 821.50 रुपये हो गई है। इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देश की ईंधन सुरक्षा को मजबूत करने की बात कही है।
जयपुर,(ईएमएस)।
राजस्थान के जैसलमेर में लगातार दूसरे दिन भी भीषण रेत के तूफान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ उठी रेत की विशाल दीवार ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दिन के समय भी अंधेरे जैसा माहौल बन गया। इस भयानक तूफान के दौरान आसमान का रंग बदलकर गहरा लाल दिखाई देने लगा और कई इलाकों में दृश्यता (विजिबिलिटी) घटकर लगभग शून्य हो गई। पश्चिमी राजस्थान के कई हिस्सों में स्थानीय भाषा में काली-पीली आंधी कहे जाने वाले इस धूल भरे तूफान ने सड़क यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। हालांकि, पिछले कई दिनों से भीषण और रिकॉर्डतोड़ गर्मी से जूझ रहे स्थानीय लोगों को इस आंधी के बाद तापमान में आई अचानक गिरावट से कुछ राहत जरूर मिली है। जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रखा गया है, क्योंकि ठीक एक दिन पहले आए पहले तूफान से क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा था।

