बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त त्रिवेदी को केंद्र ने केंद्रीय मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया/जल नायक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल-आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

Share

बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त त्रिवेदी को केंद्र ने केंद्रीय मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया

नयी दिल्ली: 25 जून (भाषा) केंद्र सरकार ने बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया है। एक सरकारी आदेश में यह जानकारी दी गई।गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक आदेश में कहा गया कि त्रिवेदी को ‘टेबल ऑफ प्रेसिडेंस’ (टीओपी) में उनके लिए एक व्यक्तिगत व्यवस्था के तहत केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया गया है, जबकि टीओपी में कोई संशोधन नहीं किया गया है।

राहुल गांधी ने मानहानि मुकदमे में जताया ‘खेद’, भाजपा ने साधा निशाना

नयी दिल्ली: 25 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह से जुड़े मानहानि के मामले में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के समक्ष लिखित में ‘खेद’ जताने को लेकर उनपर बृहस्पतिवार को निशाना साधा।सत्तारूढ़ दल ने दावा किया कि राहुल गांधी ने बार-बार बेबुनियाद आरोप लगाए और कानूनी कार्रवाई का सामना करने पर बाद में ‘माफी’ मांगी। राहुल ने अदालत में चौहान के बेटे के खिलाफ कथित अपमानजनक बयान को लेकर ‘खेद’ जताया था।

नैदानिक ​​प्रतिष्ठान अधिनियम में जन विश्वास संशोधन अधिसूचित किया गया

नयी दिल्ली: 25 जून (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘जन विश्वास’ संशोधन के तहत नैदानिक ​​प्रतिष्ठान (पंजीकरण एवं विनियमन) अधिनियम, 2010 में बदलावों को अधिसूचित किया है। इन बदलावों के तहत, कुछ प्रक्रियात्मक उल्लंघनों के लिए आपराधिक दंड की जगह अब प्रशासनिक निर्णय लेने की व्यवस्था लागू की जाएगी।मंत्रालय के मुताबिक, 22 जून को अधिसूचित संशोधनों से ‘जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) अधिनियम, 2026’ के प्रावधान लागू हो गए हैं। इन सुधारों का उद्देश्य कई केंद्रीय कानूनों के तहत छोटी-मोटी प्रक्रियात्मक कमियों को अपराध की श्रेणी से बाहर करना और भरोसे पर आधारित शासन को बढ़ावा देना है।

जल नायक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल-आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश

Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles