
सड़क विस्तार के नाम पर बर्बरता पूर्ण कार्रवाई के लिए मजिस्ट्रेट जांच की मांग
बीते रविवार को शहडोल में इजरायल मॉडल पर संवेदनहीन तरीके से इंदिरा चौक से बस स्टैंड की सड़क विस्तार योजना की आड़ में जिस प्रकार से अराजकता पूर्ण कार्यवाही की गई संवेदनहीनता के साथ संपूर्ण प्रशासन और बल का दुरुपयोग किया गया उसे नागरिक समाज में आक्रोश उभर आया जिला व्यापारी संघ के नेतृत्व में नागरिक समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों की ओर से आज मुख्यमंत्री को जारी कलेक्टर और एसपी ज्ञापन सौंपा गया
विभिन्न नागरिक समुदाय द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया दिनांक 28.06.2026 दिन रविवार 8 बजे से मुख्य नगरपालिका अधिकारीनिशांत सिंह ठाकुर द्वारा अपने नगरपालिका बल को लेकर इन्द्रा चौक बुढ़ार रोड से लेकर बस स्टैण्ड तक दमनकारी कार्यवाही करते हुये नागरिक एवं व्यापारी संघ के निवेदन के बावजूद कलेक्टर महोदय के रोकने के बावजूद कार्यवाही जारी रखते हुये सीताराम गुप्ता व निशांत गुप्ता के मना करने के बावजूद भी सी.एम.ओ. निशांत सिंह ठाकुर द्वारा आदेशित कर जान लेने का प्रयास किया गया।
इन्द्रा चौक से बस स्टैण्ड तक की बनाई जा रही रोड पर अतिक्रमण हटाये जाने की साजिशपूर्ण दमनकारी हिटलरशाही पूर्ण कार्यवाही की उच्च स्तरीय टीम बनाकर जांच की जाये सात दिवस के अन्दर मजिस्ट्रेटियलजांच कराई जाये।
वैध मकानों को अवैध घोषित कर जिनके ऊपर बर्बरतापूर्वक मकान को तोड़ा गया है। उनके वैध जमीन का मुआवजा मकान तथा सामग्री सहित दिलाया जाये। व्यापारी संघ एवं नागरिकों के निवेदन के बावजूद बंद दुकानों / मकानों को
तोड़ा गया उन सभी कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाये।
कलेक्टर शहडोल के 16 मीटर रोड पर्याप्त है, के कहने के बावजूद भी नगरपालिका के सी.एम.ओ. निशांत सिंह ठाकुर की तानाशाहीके चलते पूरे रोड को श्मशान बना दिया गया। इस साजिश में जो भी शामिल हो उन पर कार्यवाही की जाये। सी.एम.ओ. निशांत सिंह ठाकुर के आदेश पर सीताराम गुप्ता व उनके भतीजे निशांत गुप्ता पर जे.सी.बी. द्वारा स्लैब गिराया जाकर जान लेने का प्रयास किया गया उसका समुचित इलाज व 25-25 लाख का मुआवजा एवं नया घर बना कर दिया जाये ।
अगर 07 दिवस के अन्दर उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों पर पर कार्यवाही नहीं होती एवं पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा नहीं दिया गया तो जिला का व्यवसायिक एवं सामाजिक संगठन मिल कर CMO को- अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जायेगा। अतः तत्काल सस्पेण्ड कर उनके साथियों सहित जनलेवा धाराओं पर अपराध पंजीकृत गिरफ्तारी की जाये ।
डॉ. कुलदीप पटेल के द्वारा हास्पिटल निर्माण के कारण उसको लाभ पहुँचाने के लिये इस मॉडल रोड का निर्माण कराया जा रहा है, उच्च स्तरीय टीम बना कर जांच कराई जाये । नगरपालिका के सी.एम.ओ. द्वारा जिस जे.सी.बी. नं. एम.पी. 18 डी 0358 के ड्राईवर एवं मालिक के ऊपर मुकदमा कायम कर जे.सी.बी. जप्त की जाये ।
नगर के नालों पर अवैध कब्जा करके भवन निर्माण किया गया है जिस वजह से नाला का अस्तित्व खत्म हो गया है जिस वजह से पूरे नगर में रोड में जल भराव रहता है जिसमें न्यू गांधी चौक शहडोल, एम. एल. बी. हायर सेकेण्ड्री स्कूल के पास शंकर टाकीज, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पटेल नगर, इतवारी मोहल्ला में पूरे बरसात में पूरी बस्ती डूबी रहती है। नाली के उपर बने भवन को तोड़ कर नाला व्यवस्थित किया जाये ।जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता व महासचिव प्रकाश ओकानी के नेतृत्व में सभी समाज के लोगों ने ज्ञापन सोंपा

