
थाईलैंड: पिकअप ट्रक चला रहे 11 साल के लड़के ने थाई भिक्षुओं के समूह को कुचला, आठ लोगों की मौत
बैंकॉक: दो जुलाई (एपी) थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक पिकअप ट्रक चला रहे 11 वर्षीय लड़के ने तीर्थयात्रा पर जा रहे भिक्षुओं के समूह को कुचल दिया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।मुकदहन प्रांत के कुल 35 भिक्षु तीर्थयात्रा पर निकले थे।मुकदहन के गवर्नर वोरयान बूननारत के अनुसार, पांच भिक्षुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य भिक्षुओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।उन्होंने बताया कि 14 अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से चार भिक्षुओं की हालत गंभीर है।ह समूह दुर्घटना से लगभग 30 मिनट पहले उबोन रत्चाथानी प्रांत तक की 260 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकला था।स्थानीय बचाव समूह ‘रुआम जाई मुकदहन रेस्क्यू एसोसिएशन’ द्वारा साझा किए गए फुटेज में भिक्षु सड़क के किनारे एक कतार में चलते दिखाई दे रहे हैं, तभी पिकअप ट्रक उन्हें कुचल देता है।स्थानीय पुलिस ने बताया कि लड़का फिलहाल हिरासत में है और बाल सुरक्षा अधिकारियों के पहुंचने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।
सीजेपी आंदोलन: वांगचुक का रक्त शर्करा स्तर गिरा
नयी दिल्ली: दो जुलाई (भाषा)
कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का रक्त शर्करा स्तर गिरकर 60 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर रह गया है और उनका रक्तचाप भी बृहस्पतिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनके अनशन के पांचवें दिन निम्न बना रहा।
US डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे गिरकर 95.34 पर बंद हुआ
मुंबई: (2 जुलाई) गुरुवार को US डॉलर के मुकाबले रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 18 पैसे की गिरावट के साथ 95.34 (अस्थायी) पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में कमी से मिली राहत का असर, इंपोर्टर्स और कॉर्पोरेट हेजर्स की तरफ से डॉलर की भारी मांग के कारण खत्म हो गया।
“चंपत-गिरोह” ने मंदिरों के जाली दस्तावेज तैयार कराए
लखनऊ: दो जुलाई (भाषा) अयोध्या में राम मंदिर परिसर के पास स्थित एक मंदिर के प्रमुख ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और उनके सहयोगियों पर फर्जी दस्तावेजों की मदद से उनके मंदिर पर कब्जा करने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया।खुद को रामकोट स्थित प्राचीन राम निवास मंदिर का पंच प्रमुख बताने वाले हरि शंकर सफारीवाला ने लखनऊ में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अधिकारियों के उनकी शिकायत पर ध्यान न देने का दावा भी किया।इस संवाददाता सम्मेलन को समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने का आग्रह किया।सफारीवाला ने संवाददाताओं को बताया कि राम निवास मंदिर राम जन्मभूमि परिसर के ठीक बगल में स्थित है और इसका प्रबंधन एक पंच समिति करती है। उन्होंने कहा कि समिति ने मंदिर के कामकाज के लिए एक पुजारी नियुक्त किया है।सफारीवाला ने मंदिर पर कब्जा करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि “चंपत राय और उनके गिरोह” ने मंदिरों के बिक्री योग्य संपत्ति न होने के बावजूद संपत्ति समझौते की आड़ में जाली दस्तावेज तैयार कराए।उन्होंने कहा, “चंपत राय और उनके सहयोगियों ने 5.80 करोड़ रुपये का सौदा दिखाते हुए फर्जी कागजात तैयार कराए और हमारी ओर से नियुक्त पुजारी तथा उनके रिश्तेदारों को बैंक खातों के माध्यम से लगभग 60 लाख रुपये का भुगतान किया।”सफारीवाला ने आरोप लगाया कि मंदिर समिति को करोड़ों रुपये की पेशकश करके परिसर छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की गई।उन्होंने कहा, “हमने (मंदिर समिति) उनसे (चंपत राय और उनके सहयोगी) कहा कि हममें से कोई भी मालिक नहीं है। यह एक पंचायती मंदिर है और इस पर समिति का अधिकार है। हम इसे बेच नहीं सकते।”सफारीवाला ने आरोप लगाया कि मंदिर और उसके आसपास स्थित जमीन की अनुमानित कीमत लगभग 50 करोड़ रुपये है और यह पिछले पांच वर्षों से प्रभावी रूप से कथित कब्जेदारों के नियंत्रण में है।सफारीवाला ने दावा किया कि संबंधित अवधि में श्रद्धालुओं ने दान और चढ़ावे के रूप में लाखों रुपये चढ़ाए थे। उन्होंने कहा कि समिति ने चढ़ावे का हिसाब मांगा था, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।सफारीवाला ने कहा, “हम व्यथित हैं। हमने अधिकारियों से बार-बार संपर्क किया, लेकिन कोई भी हमारी शिकायत सुनने को तैयार नहीं है। हमने अपनी शिकायत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी है।”आरोपों पर चंपत राय या श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
चंदा चोरी के असली गुनहगारों को बचा रहे हैं मोदी: केजरीवाल
नयी दिल्ली, 02 जुलाई समाचार एजेंसी वार्ता के अनुसार आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परप्रभु श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी के असली गुनहगारों को बचाने का आरोप लगाया है।श्री केजरीवाल ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि श्री राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी हुई है, अब यह सबलोग मान रहे हैं लेकिन क्या असली दोषियों को, जो बड़े-बड़े प्रभावशाली और ताकतवर लोग इसमें शामिल हैं, उनकीसजा मिल पाएगी? उनकी गिरफ्तारियां होंगी? क्या उनके खिलाफ कार्रवाई होगी? हर जगह खूब हल्ला मचाया गया हैकि प्रधानमंत्री किसी को छोड़ेंगे नहीं, किसी को बख्शेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि पूरा घटनाक्रम यह जरूर दिखाता है।कि मोदी जी ने पूरे मामले को रफा-दफा करने, उसको ढकने और दोषियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

