अयोध्या‘‘चोरी’’ हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश-आरएसएस;उद्धव ने 5 जुलाई से महाराष्ट्र में ‘राम रक्षा’ आंदोलन/

Share

प्रधानमंत्री ने मंदिर निर्माण का श्रेय लिया, ‘चढ़ावा चोरी’ की जिम्मेदारी भी लेनी होगी: कांग्रेस

नयी दिल्ली: तीन जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में सच्चाई छिपाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर निर्माण का श्रेय लिया है तो अब उन्हें इस प्रकरण की जिम्मेदारी भी लेनी हेगी।पार्टी प्रवक्ता रागिनी नायक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि राम मंदिर में 40 दिनों के भीतर 70 बार ‘‘चोरी’’ हुई, लेकिन इस मामले में अब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आई है।

राम मंदिर में चढ़ावे की ‘चोरी’ में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिले :सरकार्यवाह 

नयी दिल्ली: तीन जुलाई (भाषा)     राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबाले ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की घटना ने पूरे समाज की भावनाओं और आस्था को ‘गहरी ठेस’ पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने दावा किया कि ‘‘हिंदू विरोधी और राष्ट्रविरोधी ताकतें’’ इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का फायदा उठाकर हिंदू धर्म को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने पूरे हिंदू समाज से भी अपील की कि वह ‘‘इस कठिन समय’’ में धैर्य और संयम बनाए रखे ताकि इस तरह की सभी ‘‘साजिशों’’ को विफल किया जा सके।
होसबोले ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की यह स्वाभाविक अपेक्षा है कि ट्रस्ट इस अत्यंत निंदनीय घटना को असाधारण गंभीरता से लेते हुए मंदिर के प्रबंधन और संचालन में मौजूद सभी कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। यह इसलिए आवश्यक है ताकि अयोध्या के श्रीराम मंदिर के प्रति करोड़ों रामभक्तों की आस्था और श्रद्धा अटूट बनी रहे। वर्तमान में जो भ्रम और अनिश्चितता का वातावरण बना हुआ है, उसका शीघ्र अंत होना चाहिए। इस दिशा में मंदिर प्रबंधन और सरकार द्वारा गठित SIT से सभी आवश्यक पहल किए जाने की अपेक्षा है

‘‘चोरी’’ ;उद्धव ने 5 जुलाई से महाराष्ट्र में ‘राम रक्षा’ आंदोलन की घोषणा की

मुंबई: तीन जुलाई (भाषा)   शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में पांच जुलाई से ‘राम रक्षा’ आंदोलन शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की और लोगों से अयोध्या के प्रतिष्ठित राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले में भाजपा को जवाबदेह ठहराने के लिए इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।ठाकरे ने कहा कि रविवार (पांच जुलाई) को वे मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में एकत्र होंगे, जहां ‘हनुमान स्तोत्र’ और ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करेंगे तथा अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित ‘‘चोरी’’ की जिम्मेदारी लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दबाव बनाएंगे।

वांगचुक की भूख हड़ताल का छठा दिन, डिपके ने देश भर में एक दिन के समर्थन उपवास की अपील की

नई दिल्ली: (3 जुलाई) शुक्रवार को जंतर-मंतर पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का छठा दिन था। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कहा कि वे “काफी कमजोर और थके हुए” लग रहे थे और पार्टी ने देश भर के समर्थकों से इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में एक दिन का उपवास रखने की अपील की।X पर वांगचुक की सेहत से जुड़ी ताज़ा जानकारी शेयर करते हुए, CJP के संस्थापक अभिजीत डिपके ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर 110/75 mmHg, पल्स रेट 72 बीट्स प्रति मिनट और ब्लड शुगर लेवल 61 mg/dL दर्ज किया गया।

 

अल नीनो के तेजी से मजबूत होने के आसार, वैश्चिक स्तर पर प्रतिकूल मौसम का खतरा बढ़ा : डब्ल्यूएमओ

नयी दिल्ली: तीन जुलाई (भाषा) प्रशांत महासागर के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में आने वाले महीनों में अल नीनो की स्थिति मजबूत होने के आसार है, जिससे दुनिया के कई हिस्सों में लू, सूखा, भारी वर्षा आदि का खतरा बढ़ जाएगा। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।‘डब्ल्यूएमओ वैश्विक सामयिक जलवायु’’ रिपोर्ट के मुताबिक इस साल जुलाई-सितंबर के दौरान ‘अल नीनो’ तेजी से मजबूत होगी।

चीन के सामने मोदी सरकार का समर्पण जारी: कांग्रेस

नयी दिल्ली: तीन जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चीन के प्रति मोदी सरकार का ‘‘सुनियोजित समर्पण’’ जारी है, जबकि इस पड़ोसी देश के साथ भारत का व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है जिससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) सहित देश के उद्योग को नुकसान हो रहा है।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक खबर साझा की, जिसमें दावा किया गया है कि भारत ने देश में कारखाने स्थापित कर चुकी चार चीनी बिजली उपकरण विनिर्माता कंपनियों को महत्वपूर्ण बिजली परियोजनाओं के लिए सरकारी निविदाओं में भाग लेने की अनुमति दी है।

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles