मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता को रखना चाहिए-रक्षा मंत्री/संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से 25 दिन का सत्र /रिलायंस-उत्कृष्ट 10 आंगनवाड़ी को विशेष उपहार 

Share

मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता को रखना चाहिए-रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज के दौर में मीडिया की भूमिका को इस बात पर जोर दिया कि पत्रकारिता की असली ताकत सिर्फ सूचना के प्रसार में नहीं बल्कि समाज को सही दिशा में मार्गदर्शन करने, सच्चाई को सामने लाने और लोकतंत्र को मजबूत करने में निहित है। उन्होंने कहा कि गलत सूचना समाज और रक्षा बलों के मनोबल पर गंभीर प्रभाव डालती है। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता में सबसे पहले खबर देना महत्वपूर्ण हो सकता है लेकिन सही खबरें देना उससे भी कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “विशेषकर जब विषय रक्षा बलों, राष्ट्रीय सुरक्षा या राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वालों के सम्मान से संबंधित हो, तो हर शब्द राष्ट्रीय जिम्मेदारी बन जाता है। मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता को बनाए रखना चाहिए। PIB Delhi

ब्रिटेन रोजाना 20 मिनट चलने वालों को पुरस्कृत करेगा

लंदन: तीन जुलाई (भाषा) ब्रिटिश सरकार द्वारा वित्तपोषित राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस)ने शुक्रवार को देश भर में चलने की एक चुनौती (वॉकिंग चैलेंज) की योजना की घोषणा की। इस चुनौती में एक महीने के भीतर मैराथन के बराबर दूरी तय करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से 25 दिन का सत्र 

नई दिल्ली: (4 जुलाई) हालिया विधानसभा चुनावों के बाद बदले हुए राजनीतिक समीकरणों के बीच संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा।19 बैठकों वाला यह 25 दिन का सत्र ऐसे समय में हो रहा है जब विपक्ष में दरारें बढ़ती दिख रही हैं; मुश्किलों में घिरी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) को बगावत का सामना करना पड़ रहा है, और कांग्रेस ने तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए DMK से अलग होकर TVK से हाथ मिला लिया है।पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में BJP की जीत ने सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) को नई ताकत दी है। पिछला सत्र निराशाजनक रहा था क्योंकि निचली सदन में महिलाओं के लिए आरक्षण और लोकसभा में सीटों की संख्या बढ़ाने से जुड़ा संविधान संशोधन बिल गिर गया था।
रिलायंस-त्कृष्ट 10 आंगनवाड़ी को विशेष उपहार 
रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स एवं रिलायंस सीबीएम सीएसआर, शहडोल के संयुक्त प्रयास तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से संचालित ओलंपिक वैल्यू एजुकेशन प्रोग्राम  के समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन शहडोल में किया गया।   समारोह के दौरान परियोजना से जुड़े सभी 120 आंगनवाड़ी केंद्रों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सहभागिता एवं सफल क्रियान्वयन के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम केत्कृष्ट संचालन के लिए 10 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। परियोजना के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 2 मास्टर ट्रेनर्स को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।   कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, उप संचालक महिला एवं बाल विकास श्री गौतम अधिकारी, सहायक संचालक श्री राकेश खरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी  अखिलेश मिश्रा तथा रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट के साइट हेड  वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।   कार्यक्रम में बताया गया कि शहडोल के 120 आंगनवाड़ी केंद्रों में लागू किया गया यह मॉडल आज वैश्विक स्तर पर एक आदर्श के रूप में स्थापित हो चुका है। उन्होंने बताया कि इस अभिनव पहल की सफलता को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अपने सदस्य देशों को इस मॉडल को अपनाने एवं दोहराने का सुझाव दिया है। रिलायंस फाउंडेशन यूथ स्पोर्ट्स ने इस पहल का विस्तार करते हुए महाराष्ट्र एवं तेलंगाना के 1100 आंगनवाड़ी केंद्रों में भी इसका सफल क्रियान्वयन प्रारंभ कर दिया है।

आपदा मित्र बनाया जाना है

मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 2-2 एवं नगरीय निकाय में 5-5 ऐसे आपदा मित्र बनाया जाना है, जो स्वप्रेरित होकर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य करने का इच्छुक हो।कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से कहा है कि निर्धारित मापदंड अनुसार अपने जनपद क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 2-2 एवं नगरीय निकाय में 5-5 आपदा मित्र वालेंटियर्स बनाया जाकर संलग्न आपदा मित्र स्वयंसेवक हेतु घोषणा पत्र भरकर एक सप्ताह के अंदर इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें,

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles