इसी माह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू…..?मुख्यमंत्री/भारत  पर पड़ेगा अल नीनो का सबसे ज्यादा असर/ इस्तीफों पर मंदिर ट्रस्ट का फैसला स्वीकार ,आरोप से दोषी नहीं: विहिप

Share

भारत की ऊर्जा प्रणाली पर पड़ेगा अल नीनो का सबसे ज्यादा असर : रिपोर्ट

नयी दिल्ली: छह जुलाई (भाषा) इस साल का अल नीनो का असर भारत की उर्जा प्रणाली पर दुनिया में सबसे अधिक देखने को मिलेगा। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) के एक नए विश्लेषण में यह निष्कर्ष निकाला गया है।

चंपत,अनिल के इस्तीफों पर मंदिर ट्रस्ट का फैसला स्वीकार ,आरोप से दोषी नहीं: विहिप

नयी दिल्ली: छह जुलाई (भाषा) विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने सोमवार को कहा कि वह श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर ट्रस्ट जो भी निर्णय लेगा, उसका सम्मान करेगी। विहिप ने यह भी कहा कि केवल आरोप लग जाने भर से किसी व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध विहिप ने यह भी कहा कि राम मंदिर में चढावे की चोरी की जांच को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचने दिया जाना चाहिए।

रुपया 20 पैसे टूटकर 95.38 प्रति डॉलर परमुंबई: छह जुलाई (भाषा) रुपया सोमवार को 20 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.38 पर आ गया। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से रुपये पर दबाव पड़ा।

इसी माह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू…..?

भोपाल : सोमवार, जुलाई 6, 2026,मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पूरे सम्मान के साथ मनाई जा रही है। डॉ. मुखर्जी के ‘एक देश-एक विधान-एक निशान-एक प्रधान’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार इसी माह समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में अग्रसर है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles