कॉजपा का प्रदर्शन: सोनम वांगचुक के अनशन का दसवां दिन/कांग्रेस ने पर्यावरण मंत्री के स्टाफ के चार सदस्यों की बर्खास्तगी पर सवाल उठाए

Share

कांग्रेस ने पर्यावरण मंत्री के स्टाफ के चार सदस्यों की बर्खास्तगी पर सवाल उठाए

नयी दिल्ली: सात नवंबर (भाषा) कांग्रेस ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के कार्यालय के चार सदस्यों को कथित तौर पर बर्खास्त किए जाने की खबर को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि क्या यह प्रधानमंत्री की ‘चंदा दो, धंधा लो’ योजना के गड़बड़ हो जाने का एक मामला हो सकता है।पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के स्टाफ के चार सदस्यों को बर्खास्त किए जाने की खबर चौंकाने वाली है। यह किसी से छिपा नहीं है कि मोदी शासन में इस तरह की नियुक्तियां कैसे की जाती हैं। क्या बिना आग के इतना धुआं उठ सकता है?’’

कॉजपा का प्रदर्शन: सोनम वांगचुक के अनशन का दसवां दिन

नयी दिल्ली: सात जुलाई (भाषा) परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार की जवाबदेही की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को 18वें दिन में प्रवेश कर गया। वहीं, कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का यह दसवां दिन है।कॉजपा के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि अनशन शुरू करने के बाद से वांगचुक का वजन छह किलोग्राम कम हो गया है और उनका रक्तचाप ‘‘काफी कम’’ बना हुआ है। दीपके ने सवाल किया, ‘‘सरकार कब जागेगी?’’

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles