असहमति के अधिकार पर सुनियोजित हमला कर रही है सरकार : खरगे/नीट प्रदर्शन ; उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी शीर्ष अदालत/भारतीय चुनाव प्रणाली की सराहना की डोनाल्ड ट्रंप ने

Share

नीट प्रदर्शन के पुलिस ज्यादतियों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी शीर्ष अदालत

नयी दिल्ली: 18 अगस्त (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह दिल्ली में प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों के खिलाफ पुलिस की ज्यादती तथा पुलिसकर्मियों के विरूद्ध हिंसा के आरोपों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करेगी जिसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश, एक पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एवं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के पूर्व निदेशक शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने आत्म-सम्मान, साहस और सम्मान के साथ जीने के महत्व पर जोर डालते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है। उन्होंने कहा कि सच्ची वीरता और ताकत किसी भी परिस्थिति में समझौता किए बिना अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर दृढ़ रहने में निहित है।इसंदेश है कि व्यक्ति को सदैव आत्म-सम्मान, साहस और सम्मान के साथ जीना चाहिए। सच्ची वीरता और ताकत इसमें है कि किसी भी परिस्थिति में अपने सिद्धांतों और मूल्यों से समझौता किए बिना सत्य, धैर्य और आत्म-गौरव के साथ अपने आदर्शों पर दृढ़ रहें।

असहमति के अधिकार पर सुनियोजित हमला कर रही है सरकार : खरगे

नयी दिल्ली: 18 अगस्त (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को मोदी सरकार पर भारतीय नागरिकों के सवाल करने और असहमति जताने के लोकतांत्रिक अधिकार पर ‘‘सुनियोजित हमला’’ करने का आरोप लगाया तथा कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट हटाने के लिए कथित तौर पर जारी किए गए सरकारी आदेश निंदनीय हैं।खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि मोदी सरकार ने महज पांच महीने में 1.95 लाख ‘ब्लॉकिंग’ आदेश जारी किए, जिनमें से ज्यादातर ‘‘जवाबदेही की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्रों और युवाओं’’ के खिलाफ थे।

भारतीय चुनाव प्रणाली की सराहना की डोनाल्ड ट्रंप ने

वाशिंगटन: 18 अगस्त (भाषा) अमेरिका में कड़े चुनावी कानूनों की पैरवी करते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की सराहना की और कहा कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी चुनावों में मतदाता की पहचान की कमी को लेकर सवाल उठाया है।ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में हाल में हुए आम चुनावों में 64.6 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया और एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक मतपत्र के जरिए मतदान किया।

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles