नेपाल : मृतकों की संख्या 1,355 हुई, करीब 5,000 लोग लापता/ बिजली क्षेत्र में रेक लोडिंग बढ़कर 444 रेक हो गई/शहडोल,तालाब की जल निकासी जल्द होगी दुरुस्त

Share

जहरीली शराब – मृतकों एवं प्रभावितों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री, बंधाया ढांढस

    भोपाल : सोमवार, सितम्बर 7,   उप मुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने बंडा क्षेत्र में अवैध, जहरीली शराब हादसे से प्रभावित गांवों का सघन दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वस्त किया कि दुख की इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बंडा, शाहगढ़ तहसील के ग्राम बमूरा भेड़ा, नौराज, गूगरा खुर्द, धुरमार, चौका, हनौती एवं पापेट पहुंचकर पीड़ित तथा मृतक परिवारों के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से भेंट की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हृदय विदारक घटना है और प्रभावित परिवार कठिन दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने परिजन को सांत्वना देते हुए स्पष्ट किया कि शासन की ओर से नियमानुसार सभी प्रभावित परिवारों को हरसंभव राहत उपलब्ध कराई जाएगी।उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त शराब माफियाओं और इसमें शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। परिजन द्वारा की गई मांग पर उन्होंने जानकारी दी कि पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अब तक 10 से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। शराब से प्रभावित कुल 84 मरीज वर्तमान में उपचाररत हैंजिनमें 59 मरीज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में, 17 मरीज जिला चिकित्सालय में, 7 मरीज बंडा सिविल हॉस्पिटल में भर्ती हैंजबकि 1 गंभीर मरीज को एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा गया 

बिजली क्षेत्र में रेक लोडिंग बढ़कर 444 रेक हो गई, जो स्थिर वृद्धि को दर्शाती है

पिछले चार दिनों में विद्युत क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति में लगातार वृद्धि देखी गई है, जो 3 सितंबर, 2026 को 370 रैक से बढ़कर 6 सितंबर, 2026 को 444 रैक हो गई, यानी प्रतिदिन 74 रैक की शुद्ध वृद्धि हुई, जिसमें अकेले 6 सितंबर 2026 को 31 रैक की वृद्धि शामिल है। यह कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), उसकी सहायक कंपनियों, एससीसीएल और कैप्टिव माइन ऑपरेटरों द्वारा विद्युत क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने के निरंतर प्रयासों को दर्शाता हैपिछले चार दिनों में विद्युत क्षेत्र में कुल रेक लोडिंग में लगातार सुधार हुआ है:

3 सितंबर, 2026: 370 रेक/दिन,4 सितंबर, 2026: 387 रेक/दिन (पिछले दिन की तुलना में 17 अधिक ,5 सितंबर, 2026: 413 रेक/दिन (पिछले दिन की तुलना में 26 अधिक ,6 सितंबर, 2026: 444 रेक/दिन (पिछले दिन की तुलना में 31 अधिक)यह चार दिनों की अवधि में 74 रेक/दिन (लगभग 20 प्रतिशत) की संचयी वृद्धि को दर्शाता है, जिसमें 6 सितंबर, 2026 को लोडिंग 444 रेक/दिन तक पहुंच गई।

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या बढ़कर 1,355 हुई, करीब 5,000 लोग अब भी लापता

काठमांडू: सात सितंबर (भाषा) नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए जाने के बाद सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1,355 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।‘रॉकी’ और ‘जंबो’ ने पिछले कुछ दिनों से वह सब कुछ किया है, जो मानव बचाव दल अक्सर नहीं कर पाते हैं। ये प्रशिक्षित श्वान पिछले महीने उत्तरी और मध्य नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के मलबे में सूंघकर मृतकों के शव तलाश रहे हैं।बेल्जियन शेफर्ड और जर्मन शेफर्ड को उनके संचालकों (हैंडलर) के साथ बाढ़ के दिन (26 अगस्त को) ही रसुवा जिले के तिमुरे और घट्टीखोला में तैनात किया गया था। ‘ऑनलाइनखबर’ समाचार पोर्टल ने सोमवार को बताया कि इन प्रशिक्षित कुत्तों ने अबतक दो शव और शरीर का एक हिस्सा खोजने में बचावकर्मियों की मदद की है।

वार्ड 14 में तालाब की जल निकासी जल्द होगी दुरुस्त

शहडोल : सोमवार, सितम्बर 7, 2026,      नगर के वार्ड क्रमांक 14 स्थित जय स्तंभ चौक के पास तालाब में लगातार बढ़ रहे जलस्तर की सूचना पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने रविवार को मौके पर पहुंचकर मैदानी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब के ओवरफ्लो पानी की निकासी का मार्ग जाम पाया गया, जिसके कारण अतिरिक्त पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। सीएमओ ने स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तालाब के ओवरफ्लो मार्ग को तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए, ताकि पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सके और आसपास जलभराव की स्थिति निर्मित न हो। वार्ड पार्षद संजीव प्रताप सिंह एवं स्थानीय वार्डवासियों द्वारा तालाब में बढ़ते जलस्तर और जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने की जानकारी दी गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने वार्ड की गलियों, कच्ची सड़कों एवं जल निकासी व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। 

 

 

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles