
‘इंडिया’ गठबंधन का निर्वाचन आयोग मामले पर राष्ट्रव्यापी अभियान का फैसला, मतपत्र से चुनाव की मांग
नयी दिल्ली: 30 सितंबर (भाषा)
विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन ने बुधवार को ‘‘वोट चोरी’’ और मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी कथित अनियमितताओं के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने तथा निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक विपक्षी सांसदों का मार्च निकालने का फैसला किया और कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जगह मतपत्रों से चुनाव होना चाहिए।पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘‘चोर और डाकू’’ बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की, जबकि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस गठबंधन के नेताओं की ‘‘निजी प्रतिबद्धता’’ है कि लोकतंत्र को नष्ट करने वालों को सजा जरूर मिले।पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को ‘‘डाकू’’ करार दिया और कहा कि उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।बनर्जी ने यह आरोप भी लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में ‘‘वोट चोरी’’ की गई और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ईवीएम जलाकर सबूत नष्ट करने की कोशिश की गई।
पुरुषों को उचित व्यवहार करना, महिलाओं का सम्मान करना सिखाया जाना चाहिए : रेखा
नयी दिल्ली: 30 सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी केवल लड़कियों पर नहीं डाली जा सकती।गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज के हीरक जयंती समारोह को संबोधित रही थीं।

