शहडोल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस उपहार-मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Share

तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस उपहार-मुख्यमंत्री 

शहडोल में गीता भवन निर्माण सहित निजी सहभागिता से एक नई यूनिवर्सिटी खोली जाएगी
जिले को दी 462 करोड़ रुपए के 134 विकास कार्यों /वन विभाग के नवनिर्मित कार्यालय का किया लोकार्पण
शहडोल 25 अक्टूबर 2026- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विकास फाईलों से नहीं, जनता के हित में कड़े फैसलों से होता है। हमारी सरकार सिर्फ़ संभावनाओं के आधार पर नहीं, विकास की नित नई परियोजनाओं और नवाचारों से प्रदेश के विकास को गति दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वनोपज संग्राहकों के पसीने की हर बूंद का सम्मान कर उन्हें उनका हर वाजिब हक देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्रहण लाखों वनवासी परिवारों की आजीविका का माध्यम है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मेहनतकश परिवारों को उन हक का पूरा लाभ समय पर मिले। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को शहडोल संभागीय मुख्यालय में हुए एक भव्य कार्यक्रम में तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2024 के 9 लाख 77 हजार 696 पात्र संग्राहकों को 22 करोड़ 89 लाख रुपये से अधिक की प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि (तेंदूपत्ता बोनस) का वितरण किया। कार्यक्रम में पांच जिलों (शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सतना एवं सीधी) के अधीन छह जिला वनोपज सहकारी यूनियनों के हजारों तेंदूपत्ता एवं अन्य वनोपज संग्राहकों ने सहभागिता की।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बोनस और लाभांश की यह राशि ग्रामीण एवं वन क्षेत्रों के परिवारों की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमारी सरकार वनवासियों के सम्मान, इनकी आत्मनिर्भरता और समग्र कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 462 कऱोड़ रुपए लागत के 134 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि शहडोल में अत्याधुनिक सुविधायुक्त एक इंडोर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री ने जयसिंहनगर विस क्षेत्र में गोहपारू में रीवा-शहडोल मुख्य मार्ग से महाविद्यालय एवं औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र तक सड़क निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहडोल में गीता भवन का निर्माण करने तथा निजी निवेश एवं सहभागिता से यहां एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोले जाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शहडोल में नये महाविद्यालय की मांग के संबंध में कहा कि यहां के शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के कालेज को अब कामन कर दिया जायेगा। अर्थात् अब विवि के कालेज में विद्यार्थियों को कामन (को-एड) एजुकेशन दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उमरिया जिले में जीर्ण-शीर्ण हो चुके एक आवागमन मार्ग पर एमपीआरडीसी द्वारा एक नई सड़क बनाई जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि मानव बस्तियों में प्रवेश कर जिन लोगों के मकान जंगली हाथियों ने तोड़ दिये हैं, उन सभी को वन विभाग द्वारा पक्के मकान बनाकर दिये जायेंगे। वन विभाग इन प्रभावितों के नये घरों में फेंसिंग भी करायेगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि शहडोल में जल्द ही लौह अयस्क संयंत्र (स्टील फैक्ट्री) खुलने वाली है। इससे 4000 से अधिक लोगों को रोज़गार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में शहडोल या बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के समीप एक फारेस्ट ज़ू एंड रेस्क्यू सेंटर भी बनायेगी। यहां होम स्टे बनाने के लिए सरकार 2 लाख रूपए की अतिरिक्त सहायता भी देगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के तहत सुगम बसों का परिचालन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि धान उत्पादक ऐसे किसानों, जिन्होंने अभी तक फसल बेचने के लिए अपना पंजीयन नहीं कराया है, उनके हित में पंजीयन पोर्टल फिर से खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहडोल जिले के फुटबॉल के लिए प्रसिद्ध गांव विचारपुर में 5.10 करोड़ रुपए से जरूरी अधोसंरचना कार्यों का निर्माण कर विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी। प्रदेश के सभी गरीब परिवारों को पक्के मकान बनाकर दिये जा रहे हैं। यही नहीं, पट्टा-पावती वाली भू-सम्पत्तिधारकों को हमारी सरकार पट्टे की पक्की रजिस्ट्री कराकर उन्हें निःशुल्क उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री डा. यादव ने किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पशुपालन और डेयरी गतिविधियां ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती हैं। उन्होंने बताया कि 25 गायों के साथ डेयरी स्थापित करने की प्रस्तावित योजना के अंतर्गत 40 लाख रुपये की परियोजना में सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कृषि के साथ पशुपालन और दुग्ध व्यवसाय को भी बढ़ावा देना जरूरी है।

 

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles