कलेक्टर परिसर में पंडित शंभूनाथ शुक्ल की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई/नशामुक्त मुक्त जीवन अपनाकर जीवन को सफल बनाएं : उपमुख्यमंत्री  / जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता रहे अधिवक्ता जेठानंद भागदेव का निधन

Share

 जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेता रहे अधिवक्ता जेठानंद भागदेव का निधन
शहडोल नगर के निर्माण के साक्षी रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जेठानंद भागदेव का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया पिछले 15 दिनों से वह कमर की पीड़ा से परेशान रहे और सफल ऑपरेशन के बाद शहडोल कल ही पहुंचे थे अचानक उनका निधन हो गया। उनके पुत्र महेश भागदेव ने उनकी दाह संस्कार की क्रिया संपन्न की।
शहडोल डेवलपमेंट एरिया के निवासी श्री भागदेव सिंधी समाज आते हैं वे कुशल अधिवक्ता रहे तथा जीवन मूल्यों के प्रति सैद्धांतिक जीवन के प्रति उनकी कड़ी निष्ठा थी।नगर के वरिष्ठ विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता ऑन राजनीतिक पार्टी के लोगों ने उनके निधन को शहडोल की क्षति बताया ।वे लंबे समय से संगठन से जुड़े रहे और अधिवक्ता के रूप में भी सक्रिय थे। उनकी संगठन के प्रति समर्पण भावना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत मानी जाती थी।
शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि शहडोल संभाग के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष आदरणीय  जेठानंद भागदेव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।​सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने भी शोक संदेश जारी कर कहा कि उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

शहडोल कलेक्टर परिसर में पंडित शंभूनाथ शुक्ल की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई।
शहडोल। जिले के कलेक्टर परिसर में आज पंडित शंभूनाथ शुक्ल की जयंती गरिमामय तरीके से मनाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की पंडित शुक्ला को माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पण से हुई। इस अवसर पर उनके जीवन और योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि वे न केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, बल्कि विंध्य प्रदेश के संस्थापक मुख्यमंत्री भी रहे। शहडोल को जिला बनाने और क्षेत्र के विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा है। उनके नाम पर स्थापित पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय आज क्षेत्र की शिक्षा का प्रमुख केंद्र है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल जयप्रकाश नारायण गर्ग जिला कांग्रेस अजय अवस्थी पूर्व अध्यक्ष आजाद बहादुर सिंह नीरज द्विवेदी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुखदीप खरे रविंद्र तिवारी अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारी शहीद पंडित शंभू नाथ शुक्ला के सभी पारिवारिक जन्म उपस्थित रहे। शहडोल जिले में

उपमुख्यमंत्री  के होने के कारण जिला प्रशासन से कोई प्रतिनिधि जयंती दिवस पर उपस्थित नहीं रहा।

नशामुक्त एवं मांसाहार मुक्त जीवन अपनाकर जीवन को सफल बनाएं : उपमुख्यमंत्री  

नशा नाश की जड़ है, सुसंस्कृत समाज ही विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकता है
भारत विश्व में शांति स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार संकल्पित
शहडोल। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नशामुक्त एवं मांसाहार मुक्त जीवन अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। नशा नाश की जड़ है और नशे की प्रवृत्ति व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करती है। सुसंस्कृत, स्वस्थ एवं संस्कारवान समाज ही विकसित भारत के संकल्प को अक्षुण्ण बनाए रख सकता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का नेतृत्व करे, यह केवल भारत की ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की आवश्यकता है। दुनिया में व्याप्त अशांति को दूर करने और शांति का मार्ग प्रशस्त करने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल व्यौहारी स्थित पंच ज्योति शक्ति तीर्थ धाम में नशामुक्त एवं मांसाहार मुक्त समाज के निर्माण के लिए आयोजित शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने नशामुक्त समाज के निर्माण का निर्णय लिया है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर आगे आना होगा। नशे से दूर रहकर और जीवन में अच्छे संस्कार अपनाकर ही स्वस्थ एवं समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles