डिजिटल धोखाधड़ी में पीड़ितों को मिले मुआवजा: उच्चतम न्यायालय/आरएसएस समर्थकों विदेशी एजेंट’ के रूप में पंजीकरण

Share

‘आरएसएस फ्रेंड्स’ ने अमेरिका में पंजीकरण कराया

वाशिंगटन: 29 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के समर्थकों के एक समूह ने अमेरिका में अपनी पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से अमेरिकी न्याय विभाग के पास संगठन के ‘विदेशी एजेंट’ के रूप में पंजीकरण कराया है।  

डिजिटल धोखाधड़ी में बैंक की लापरवाही से नुकसान पर पीड़ितों को मिले मुआवजा: उच्चतम न्यायालय

नयी दिल्ली: 29 अक्टूबर (भाषा)India's Digital Fraud Surge: What Consumers Need To Know About Rights And Remedies - Outlook Money उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी के पीड़ितों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए बैंकों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि वित्तीय संस्थान की उचित जांच-पड़ताल में विफलता के कारण धोखाधड़ी होने की स्थिति में पीड़ितों को कम-से-कम गंवाई गई रकम के बराबर मुआवजा मिलना चाहिए।प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कहा कि वह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के प्रस्तावित ‘अपने ग्राहक को जानें’ (केवाईसी) संशोधन निर्देश, 2026 की समीक्षा करेगी। इन निर्देशों को 30 नवंबर तक अधिसूचित किए जाने और 31 दिसंबर तक लागू किए जाने की उम्मीद है।

UP MLC चुनाव: अंतिम नतीजे आने के बाद BJP ने 6 और SP ने 5 सीटें जीतीं
लखनऊ: (29 अक्टूबर) उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में 11 सीटों में से BJP ने 6 सीटें जीतीं, जबकि समाजवादी पार्टी (SP) ने 5 सीटों पर जीत हासिल की। ​​इसमें वाराणसी की 2 सीटें भी शामिल हैं। गुरुवार दोपहर को बाकी बची 2 सीटों के नतीजे भी आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए गए।ये दोनों सीटें SP के खाते में गईं।चुनाव अधिकारियों के एक संक्षिप्त बयान में कहा गया, “उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव-2026 (जिसमें 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं) में, वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा को निर्वाचित घोषित किया गया है। उन्होंने कुल 55,046 वोट पाकर जीत हासिल की।”

Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles