
मानहानि मामले में राहुल बरी ; ‘अपराधियों द्वारा संचालित’ पार्टी है भाजपा: कांग्रेस
अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े 2018 के मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी
नयी दिल्ली: 26 अक्टूबर (भाषा)/सुल्तानपुर (यूपी) कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को यहां एक विशेष MP-MLA कोर्ट ने 2018 में तत्कालीन BJP अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बरी कर दिया।लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से सांसद राहुल गांधी फैसला सुनाए जाने के समय कोर्ट में मौजूद थे।कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर की विशेष एमपी-एमएलए अदालत द्वारा मानहानि मामले में राहुल गांधी को बरी किए जाने के बाद सोमवार को भाजपा पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि यह पार्टी ‘‘अपराधियों द्वारा संचालित’’ है।मुख्य विपक्षी पार्टी ने कहा कि वह गांधीवादी तरीके से लड़ाई लड़ेगी और प्रेम, करुणा तथा दृढ़ता के साथ भाजपा को हराएगी।
राहुल गांधी ने 8 मई 2018 को बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने 4 अगस्त 2018 को आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत सुल्तानपुर कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कराया था।कोर्ट का फैसला: अतिरिक्त सिविल जज शुभांशु वर्मा की विशेष अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए यह माना कि राहुल गांधी की टिप्पणी मानहानिकारक नहीं थी और उन्हें सभी आरोपों से दोषमुक्त कर दिया।
ज्ञानेश कुमार को हटाएं प्रधानमंत्री, 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा: राहुल
नयी दिल्ली: 26 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कहा कि वह ‘‘आरोपी नंबर 4’’ ज्ञानेश कुमार को हटा दें तो विपक्ष का आंदोलन ‘‘30 सेकंड में’’ रुक जाएगा।गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दिल्ली के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस उनकी बात सुन रही है और उनके साथ खड़ी है।
“मोदी का बाप भी जाएगा” टिप्पणी पर बोले राजनाथ “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण”
नई दिल्ली: (26 अक्टूबर) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि मुख्य विपक्षी पार्टी न केवल राजनीतिक रूप से, बल्कि वैचारिक रूप से भी पतन की ओर गई है।बिहार के पटना में एक कार्यक्रम के दौरान, जब एक व्यक्ति ने कहा कि “प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे”, तो इसके जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने “मोदी का बाप भी जाएगा” जैसी टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया।उन्होंने कहा, “खड़गे जी जिस पद पर हैं, उनसे सार्वजनिक जीवन में अधिक गंभीरता, संयम, गरिमा और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार की उम्मीद की जाती है। अगर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते हैं, तो यह न केवल उनके पद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।”उन्होंने कहा, “कांग्रेस को यह याद रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता हर चीज का हिसाब रखती है और सही समय आने पर मुंहतोड़ देती है।”

