राजनीति, समाज में बुराईयों को दूर करने का प्रयास किया पत्रकारिता ने: रामलाल

Share

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले मिला दायित्व, आदिवासियों को  साधनें में लगी बीजेपी ! | BJP got the responsibility before the visit of  Union Home Minister Amit Shah, BJPअनूपपुर

 रामलाल रौतेल ने कहा है कि सामाजिक कुरीतियों और लोकषाही की बुराईयों को पत्रकारिता दूर करती है। उन्होंने कहा कि राजनीति और समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने का प्रयास पत्रकारिता ने जिम्मेदारी के साथ किया है और निरन्तर कर रही है। इस कार्य में पत्रकारिता ने अहम भूमिका निभाई है। अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण  रामलाल रौतेल आज अनूपपुर में एम.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन संभागीय इकाई शहडोल के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार सम्मान समारेाह एवं वार्षिक कलैण्डर विमोचन कार्यक्रम को संबोधित किया।      समारोह को संबोधित करते हुए कमिष्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा ने कहा कि कोई भी देष उत्पादन से समृद्ध और शक्तिषाली राष्ट्र बनता है। उन्होंने कहा कि देष समृद्ध और शक्तिषाली बने इस हेतु हमें उत्पादन बढ़ाने के लिए संसाधन बढ़ाने पर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि देष के सर्वांगीण विकास के लिए हमारे सामाजिक मूल्य अच्छे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा समाज विष्व का एक ऐसा समाज है। जिसमें एक वर्ष में दो बार मां की शक्ति की पूजा होती है। कमिष्नर ने कहा कि सनातन धर्म विष्व का ऐसा धर्म है जो सभी को स्वतंत्रता और प्रजातंत्र की सीख देता है। समारोह को एम.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष  राधा वल्लभ शारदा, अध्यक्ष नगर परिषद जैतहरी श्री उमंग अनिल गुप्ता, अध्यक्ष नगर परिषद बरगवां श्रीमती गीता गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष नीरज गुप्ता, संभागीय महासचिव  आनंद पाण्डेय, जिला अध्यक्ष  अभय पाठक,  विजय पंडा एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles