
नयी दिल्ली, दो अक्टूबर (भाषा)महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। पूरा देश दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दे रहा है। दिल्ली में राजघाट और विजय घाट पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को यहां गांधी स्मृति संग्रहालय में महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।उन्होंने गांधी स्मृति, पूर्व में बिड़ला भवन, जहां 30 जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी, में एक ‘भजन संध्या’ में भी भाग लिया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।उन्होंने एक्स पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके शीर्षक में लिखा था:”आज सुबह, राजघाट पर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।”
इस अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस का एक संदेश भी पढ़ा गया। 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

