413 नगर में 7 हजार टन कचरे का 98 प्रतिशत निपटान

Share

भोपाल   प्रदेश के 413 नगरीय निकायों में वर्ष 2023 में 7 हजार टन कचरे का उत्सर्जन रिपोर्ट किया गया। जिसमें से निकायों द्वारा 6.63 हजार टन कचरे का निपटान और प्रसंस्करण वैधानिक विधि से किया गया। यह उत्पन्न कचरे का 98 प्रतिशत होता है। प्रदेश में वर्तमान में ठोस अपशिष्ट के लिये 2 प्रक्रियों पर कार्य हरे रहा है। पहली प्रक्रिया क्लस्टर आधरित परियोजनओं का क्रियान्वयन है, जिसमें केन्द्रीय निकाय में अन्य आस-पास के निकायों से कचरा लाकर उचित विधि से प्रसंस्करण किया जा रहा है। प्रदेश में इस समय इस पद्धति से 5 कल्स्टर में 60 नगरीय निकायों को शामिल किया गया है। ये कलस्टर्स सागर, रीवा, कटनी, जबलपुर, एवं सिंगरौली है। इनमें से सागर, कटनी और सिंगरौली कलस्टर्स में से गीले कचरे से खाद बनाई जा रही है। रीवा एवं जबलपुर में प्रतिदिन संग्रहित होने वाले कचरे से बिजली का निर्माण किया जा रहा है।

ठोस अपशिष्ट की दूसरी प्रक्रिया में नगरीय निकाय प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे स्वयं प्रसंस्कृत कर रहे है। वर्तमान में 401 नगरीय निकायों में 368 केन्द्रीकृत इकाइयाँ में गीले कचरे का कम्पोस्टिंग विधि से प्रसंस्करण कर खाद निर्मित किया जा रहा है। इसके साथ ही 360 मटेरियल रिकवरी, फेसिलिटी इकाइयाँ स्थापित की गई है।इंदौर में 550 टन प्रतिदिन गीले कचरे की प्रसंस्करण क्षमता की इकाई स्थापित की गई है। इससे बायो सीएनजी का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रकार 150 टन प्रतिदिन क्षमता की इकाई भोपाल में भी बनाया जाना प्रस्तावित किया है। जबलपुर में 600 टन प्रतिदिन क्षमता की वेस्ट टू एनर्जी इकाई स्थापित की गई है, जिससे कचरे के प्रसंस्करण से 11.05 मेगावाट बिजली उत्पन्न होगी। इस प्रकार से वेस्ट टू एनर्जी इकाई रीवा में भी निर्माणधीन है।

शहडोल : शुक्रवार, फरवरी 9 कलेक्टर श्रीमती वैद्य ने आज तहसील बुढार के दक्षिण वन मंडल के वन परिक्षेत्र केशवाही के अंतर्गत ग्राम बरगंवा-18 में पहुंचकर हाथी के हमले से मृतक सुरेश पाव पिता स्व.रामस्वरूप पावं के परिजनांे से मिलकर

 उन्हें ढांढस बधाया। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने संकटापन्न योजना के तहत जनजातिय कार्य विभाग एवं वन विभाग द्वारा 10-10 हजार रूपये एवं ग्राम पंचायत द्वारा 5 हजार रूपये की सहायता राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर डीएफओ दक्षिण वन मंडल श्रद्धा पेंद्राम, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिंहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।बीती रात एक हाथी केशवाही वन परिक्षेत्र के बरगवां-18 पहुंच गया। केशवाही के जंगल पहुंचा हाथी, बरगवां-18 में युवक को कुचला, काफी देर तक शव के आसपास मंडराता रहाहाथी ने खेतो में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ ही गुरुवार की सुबह एक युवक पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हाथी शव के आस-पास ही मंडराता रहा। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही वन अमला मौके पर पहुंच गया। हाथी की मौजूदगी की वजह से घंटो तक शव घटना स्थल पर ही पड़ा रहा। लगभग 7-8 घंटे बाद हाथी के मौके से दूर जाने पर वन अमले ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार अनूपपुर जिले में जंगली हाथियों ने लंबे समय से डेरा जमा रखा है। बीती रात एक हाथी अनूपपुर के पोंड़ी बीट के खोलगढ़ी से केशवाही रेंज अंतर्गत बरगवां-18 में पहुंच गया। यहां हाथी ने नंदकुमार के खेत के समीप बरगवां-18 निवासी सुरेश पाव पिता रामेश्वर पाव पर अचानक हमला कर दिया। हाथी के हमले में सुरेश पाव की मौके पर ही मौत हो गई।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles