
चित्रदुर्ग (कर्नाटक): 23 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ‘‘देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी है, वह लोगों के सामने नाटक करते हैं और सत्य के पथ पर नहीं चलते हैं।’’उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षियों की आवाज दबाकर, उनके बैंक खातों पर रोक लगाकर और दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डालकर विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।
नयी दिल्ली: 23 अप्रैल (भाषा) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) ने विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित के इस बयान के लिए उन पर निशाना साधा कि जेएनयू परिसर मुफ्त भोजन और आवास की सुविधा भोगने वालों (फ्रीलोडर) का सामना कर रहा है।छात्र संघ ने पंडित पर विश्वविद्यालय को निशाना बनाने वाली कुछ फिल्मों के ‘निंदात्मक विमर्श’ पर ध्यान नहीं देने का आरोप भी लगाया।
छत्तीसगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गोवा के उम्मीदवार की उस टिप्पणी पर कांग्रेस पर हमला बोला कि तटीय राज्य पर संविधान थोपा गया है और कहा कि यह देश को तोड़ने की एक “चाल” थी।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक चुनावी रैली में बोलते हुए, मोदी ने कहा कि कांग्रेस, जो ‘धर्म के नाम पर देश को बांटती है’, आजादी के बाद पहले दिन से ही तुष्टिकरण में लगी हुई है।”कांग्रेस सत्ता में दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों की भागीदारी को पचा नहीं पा रही है। अब पार्टी ने एक बड़ा खेल शुरू कर दिया है। पहले कर्नाटक के एक कांग्रेस सांसद ने कहा कि दक्षिण भारत को एक अलग देश घोषित किया जाना चाहिए, अब गोवा से कांग्रेस उम्मीदवार उन्होंने कहा, ”भारतीय संविधान गोवा में लागू नहीं है।”

