बेटे को आपको सौंप रही हूं, इसे अपना मानकर रखिएगा…’, रायबरेली में सोनिया गांधी

Share

रायबरेली  इंडिया गठबंधन के कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की संयुक्त सेवा संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब – Hindi News, Latest News in Hindi, Breaking News, हिन्दी समाचार | Svasjs News  की वर्तमान सांसद व कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सोनिया ने रायबरेली से अपने परिवार के वर्षों पुराने रिश्ते का उल्लेख करते हुए कहा- कि वह अब अपने बेटे राहुल को इस क्षेत्र की सेवा के लिए सौंप रही हैं. उन्होंने लोगों से कहा कि जिस तरह आपने 20 साल तक मुझे अपना समर्थन, स्नेह व प्यार दिया, उसी प्रकार अब राहुल को अपने परिवार का सदस्य मानते हुए स्वीकार करें व समर्थन दें. सोनिया ने आगे कहा कि राहुल आपको निराश नहीं करेंगे और आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे.दरअसल, कांग्रेस व समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज रायबरेली में आयोजित एक संयुक्त रैली में दोनों दलों के नेताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए, यहां से इंडिया गठबंधन के लोकसभा उम्मीदवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की. रैली को सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित किया.

नयी दिल्ली: 18 मई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल अवैध भर्ती मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रही हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने ‘ब्लैकमेल’ कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ साजिश का हिस्सा बनाया।मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार पर मारपीट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि ‘आप’ ने दावा किया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘ब्लैकमेल’ किया है क्योंकि वह भ्रष्टाचार के एक मामले का सामना कर रही हैं।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुमार को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने दोपहर में मुख्यमंत्री आवास से हिरासत में लिया। एक दिन पहले, मालीवाल ने तीस हजारी अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था।

आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने शनिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल अवैध भर्ती मामले में गिरफ्तारी का सामना कर रही हैं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी ने ‘ब्लैकमेल’ कर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ साजिश का हिस्सा बनाया।

मुंबई:    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि “राम लला” कांग्रेस को दोबारा सत्ता में नहीं आने देंगे और विपक्षी दल पर 26/11 के दौरान सुरक्षा कर्मियों की शहादत पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार अधिवक्ता उज्ज्वल निकम के लिए प्रचार करने के लिए यहां एक रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि मौजूदा चुनाव “राम भक्तों” और “राम द्रोहियों” के बीच चयन करने के बारे में है।“राम भक्त एक ‘राष्ट्र भक्त’ हैं जो भारत के लोगों की सेवा करेंगे और देश की प्रगति के लिए काम करेंगे। एक राम भक्त जिसने राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया, वह लोगों और देश के सम्मान के साथ-साथ सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है, ”

 Mumbai :  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपने चुनावी भाषणों के जरिए लोगों को भड़काने और समाज को विभाजित करने का आरोप लगाया. खड़गे ने इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन के एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी पर यह आरोप लगाया.संवाददाता  सम्मेलन में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे (शिवसेना- यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और अन्य नेता भी मौजूद थे. विपक्षी गठबंधन ने शुक्रवार को शहर में एक चुनावी रैली की थी. खड़गे ने कहा मोदी से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने लोगों को इस तरह भड़काने का काम नहीं किया जैसा वह कर रहे हैं. वह बार-बार लोकतंत्र की बात करते हैं लेकिन लोकतंत्र के सिद्धांतों का पालन नहीं करते.पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी हमें नकली शिवसेना कहते हैं, कल वह आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) को नकली संघ कह सकते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नौकरियों जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए हमारी रैली में पाकिस्तान के झंडे का विमर्श पेश करने की कोशिश कर रही  (lagatar news)


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles