बिरला ने एक नया इतिहास रचा-प्रधानमंत्री मोदी/ संविधान कर्तव्य निभाएंगे बिरला: नेता प्रतिपक्ष गांधी

Share

नयी दिल्ली: 26 जून Loksabha:ओम बिरला फिर चुने गये लोकसभा अध्यक्ष, नहीं आयी वोटिंग की नौबत, ध्वनिमत से हुआ चुनाव - Lahar Chakraसमाचार एजेंसी भाषा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनकी अध्यक्षता में 18वीं लोकसभा देश के नागरिकों के सपनों को सफलतापूर्वक पूरा करेगी।राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए।प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोकसभा अध्यक्ष होते थे, वे या तो चुनाव नहीं लड़ते थे, या जीतकर नहीं आते थे, लेकिन बिरला चुनाव फिर से जीतकर आए हैं और उन्होंने एक नया इतिहास रचा है।उन्होंने बिरला की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘मैं एक सांसद के रूप में समझता हूं कि आप जिस प्रकार से एक संसद सदस्य के नाते काम करते हैं, वह जानने योग्य है और बहुत कुछ सीखने योग्य है। मुझे विश्वास है कि आपसे नए सांसदों को प्रेरणा मिलती रहेगी।’’

आशा है विपक्ष को बोलने का मौका देकर संविधान रक्षा का कर्तव्य निभाएंगे बिरला: राहुल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सदन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम बिरला को बधाई दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह विपक्ष को बोलने का मौका देकर संविधान की रक्षा का अपना दायित्व निभाएंगे।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ओम बिरला को बुधवार को ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। वह दूसरी बार इस उत्तरदायित्व को संभाल रहे हैं।

भोपाल : बुधवार, जून 26   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आपातकाल की संघर्ष गाथा पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी। आपातकाल के कष्टों से वर्तमान पीढ़ी को अवगत कराने के उद्देश्य से तत्कालीन परिस्थितियों, दमन और लोकतंत्र सेनानियों की जीवटता का उल्लेख पाठ्यक्रम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव लोकतंत्र सेनानियों के प्रादेशिक सम्मेलन को मुख्यमंत्री निवास में संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास पधारे लोकतंत्र सेनानियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता, नानाजी देशमुख एवं श्री जयप्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोकतंत्र सेनानियों का प्रादेशिक सम्मेलन वंदे-मातरम गान के साथ आरंभ हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री निवास मुख्यमंत्री का निवास नहीं, अपितु लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक भाग है और लोकतंत्र सेनानी लोकतांत्रिक व्यवस्था के सर्वाधिक सम्मानित व्यक्ति हैं। मुख्यमंत्री निवास में स-सम्मान आना उनका अधिकार और सेनानियों का स्वागत व सम्मान करना हमारा कर्तव्य है, लोकतंत्र सेनानी मुख्यमंत्री निवास पधारे, यह हमारा सौभाग्य है।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles