
श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की पीआरओ पूजा थापक( 30 साल) कथित तौर पर आत्महत्या
भोपाल: समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की एक महिला अधिकारी ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात अपने घर में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूजा थापक, उम्र करीब 30 साल, राज्य के पंचायत, ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के पद पर तैनात थीं। अधिकारी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद उन्होंने अपने घर में फांसी लगा ली। हालांकि, उन्होंने बताया कि इस कदम के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
नयी दिल्ली: 10 जुलाई समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) संसद परिसर की सुरक्षा औपचारिक रूप से संभालने की तैयारी में हैं। इसके 3,300 से अधिक कर्मियों की टुकड़ी को 29 अधिकारियों के साथ औपचारिक रूप से तैनाती की जा रही है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।(फोटो साभार अमर उजाला)
केंद्र सरकार के नियंत्रण में काम करती है सीबीआई : न्यायालय
नयी दिल्ली: 10 जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को व्यवस्था दी कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) केंद्र सरकार के नियंत्रण में काम करती है। न्यायालय का यह निर्णय तब आया जब उसने पश्चिम बंगाल में सहमति वापस लिए जाने के बाद भी सीबीआई के तफ्तीश करने का विरोध करते हुए राज्य द्वारा दायर मुकदमे की विचारणीयता पर केंद्र की आपत्ति को खारिज कर दिया।पश्चिम बंगाल सरकार ने सीबीआई को 16 नवंबर, 2018 को राज्य में मामलों की जांच करने या छापे मारने के लिए दी गई अनुमति को वापस ले लिया था।
पांडुचेरी में अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स को समाप्त; चेक पोस्ट नाके बंद करने का निर्णय मील का पत्थर साबित होगा-एआईएमटीसी
मध्य प्रदेश की सरकारी जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया हैकई वर्षों से मध्य प्रदेश में चल रहे हैं एक जुलाई 2024 से अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। प्रदेश में पारदर्शी और स्वच्छ प्रशासन के लिए गत दिवस पांडुचेरी में हुई ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस – एआईएमटीसी की 216 वीं कार्यकरिणी समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अध्यक्ष अमृतलाल मदान, चेयरमैन डॉ. जी. आर. शन्मुगप्पा और कोर कमिटी के चेयरमैन बल मलकित सिंह ने
पारदर्शी शासन की प्रतिबद्धता के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव के बाद एआईएमटीसी के कमेटी के चैयनमेन ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चेकपोस्ट बंद करने के निर्णय का ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने स्वागत किया है। ट्रांसपोटर्स ने डॉ. यादव के निर्णय की सराहना की और इसे ऐतिहासिक बताते अन्य प्रदेशों से भी इस व्यवस्था को अपनाने की अपेक्षा की है।ट्रांसपोटरों ने कहा कि मध्यप्रदेश में चेक पोस्ट नाके बंद करने का निर्णय मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व और स्वच्छ और पारदर्शी शासन के प्रति प्रतिबद्धता के तहत, राज्य में एक परिवर्तनकारी बदलाव आया है। यह कदम परिवहन क्षेत्र में भ्रष्टाचार कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।परिवहन समुदाय से जुड़े लोगों ने कहा है कि यह कदम सुशासन के लिए स्वस्थ वातावरण बनाएगा, विदेशी निवेश आकर्षित करेगा और राज्य की छवि को बढ़ाएगा।
ट्रांसपोर्टर्स ने कहा कि यह निर्णय भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे व्यापार करने में आसानी होगी और सामानों की निर्बाध आवाजाही होगी, लॉजिस्टिक लागत कम होगी और “मेक इन इंडिया” पहल को समर्थन मिलेगा।ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस परिवहन , गैर-लाभकारी शीर्ष संगठन है, जो 1936 से सेवा कर रहा है। जो लगभग 20 करोड़ लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से परिवहन व्यापार से मदद करता है।

