
प्रयागराज: 15 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बस और एक एसयूवी की आमने-सामने की टक्कर होने से एसयूवी में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ के कोरबा से श्रद्धालु एसयूवी से महाकुंभ में स्नान करने आ रहे थे लेकिन तभी मेजा थाना अतंर्गत राजमार्ग पर प्रयागराज की तरफ से जा रही एक बस से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में एसयूवी में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई और बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। यादव ने बताया कि बस में भी श्रद्धालु ही सवार थे और वे मध्य प्रदेश के राजगढ़ जा रहे थे।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।।अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में सोमनाथ (28), ईश्वरी प्रसाद जायसवाल (56), भागीरथी जायसवाल (43), संतोष सोनी (55), सौरभ सोनी (उम्र अज्ञात), अजय बंजारे (उम्र अज्ञात), गंगा दास वर्मा (उम्र अज्ञात), शिवा राजपूत (करीब 60 वर्ष), दीपक वर्मा (उम्र अज्ञात) और राजू साहू (उम्र अज्ञात) शामिल हैं।
कोचिंग संस्थानों को विनियमित किया जाए: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार नयी दिल्ली: 15 फरवरी (भाषा) कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने छात्रों की आत्महत्या मामलों का हवाला देते हुए शनिवार को सरकार से आग्रह किया कि देश में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), मेडिकल और इंजीनियरिंग से जुड़ी प्रमुख परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों को विनियमित किया जाए।
मुंबई: 15 फरवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक एवं लेखा प्रमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ 122 करोड़ रुपये के कथित गबन का मामला दर्ज किया है।
धार्मिक पर्यटन की गतिविधियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिल रहा है प्रोत्साहन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल : शनिवार, फरवरी 15, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आस्था, श्रद्धा और धार्मिक पर्यटन के लिए किए गए आग्रह के परिणामस्वरूप सभी धार्मिक पर्व और उत्सव, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। महाकुंभ के क्रम में मध्यप्रदेश के चित्रकूट धाम, उज्जैन, ओरछा, दतिया जैसे धार्मिक स्थानों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनार्थ पधार रहे हैं। धार्मिक पर्यटन की इन गतिविधियों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिला है। उज्जैन में ही गत वर्ष 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पधारे। आगामी 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावनाएं है। महाकाल लोक में श्रद्धालुओं के बढ़ रहे आवागमन को देखते हुए राज्य सरकार उनकी सुविधा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के अंतर्गत महाकाल लोक में आवागमन और दर्शन की सुगम व्यवस्था के लिए 6 द्वार विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्यमंत्री निवास से जारी अपने संदेश में यह बात कही।

