ट्रंप मोदी का प्यार जमकर झलका/रिलायंस कमर्शियल और एनबीएफसी गैर-बैंकिंग कारोबार से बाहर

Share

मुंबई: 14 फरवरी (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस और आईडीएफसी लिमिटेड सहित 20 गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों ने अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) उसे सौंप दिया है।इनमें से दो गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) ने अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र (सीओआर) इसलिए सौंपा है क्योंकि वे गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान कारोबार से बाहर हो गई हैं। ये एनबीएफसी मनोवे इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति गर्मजोशी दिखाई और उनकी तारीफ की

(तस्वीरों सहित)

वाशिंगटन: 14 फरवरी (भाषा) Modi US visit: Did India gain anything or did America benefit?प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच यहां हुई वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति ने मोदी की काफी प्रशंसा की और कई मुद्दों पर भारत के रुख को गंभीरता से समझने की कोशिश की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप ने न केवल 2008 के आतंकवादी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की घोषणा की बल्कि कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से लड़ने में भारत के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की।मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एक हिंसक व्यक्ति को भारत को सौंप रहा है साथ ही उन्होंने और अधिक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।अधिकारियों ने कहा कि शुल्क पर अपने सख्त रुख के बावजूद ट्रंप ने भारत के प्रति ‘‘नरम’’ रुख प्रदर्शित किया और कहा कि भारत अकेले उन व्यापार प्रथाओं के लिए जिम्मेदार नहीं है जो अमेरिकी व्यापार को नुकसान पहुंचाती हैं।ट्रंप ने मोदी को अपना पुराना मित्र बताया और एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ वह मुझसे कहीं ज्यादा सख्त वार्ताकार हैं और मुझसे कहीं ज्यादा अच्छे वार्ताकार भी हैं। इसमें कोई मुकाबला ही नहीं है।’’राष्ट्रपति ट्रंप ने पुस्तक ‘अवर जर्नी टुगेदर’ में लिखा है, ‘‘प्रधानमंत्री जी आप महान हैं।’’ ट्रंप ने यह पुस्तक मोदी को भेंट की।ट्रंप ने कहा कि वह ‘‘ अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी’’ का स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि वह (मोदी) एक विशेष व्यक्ति हैं।

US Press Conference: What happened to Modi on Adani question   क्या आपने अडानी मामले में राष्ट्रपति ट्रम्प से बात की?मोदी ने अडानी पर पूछे गये सवाल का जो जवाब दिया, वो अपनी जगह है लेकिन इस दौरान मोदी की जो भाव-भंगिमा (बॉडी लैंग्वेज) रही, वो देखने से सरोकार रखती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवाब में कहा कि “सबसे पहले, भारत एक लोकतांत्रिक देश है और हमारी संस्कृति और हमारा विचार दर्शन ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ है, जिसका मूल रूप से मतलब है कि पूरा विश्व एक परिवार है। यह व्यक्तिगत मामला है। जब दो राष्ट्र प्रमुख मिलते हैं तो वे व्यक्तिगत मामलों पर चर्चा नहीं करते हैं।”

कांग्रेस ने एक्स पर लिखाअमेरिका में पत्रकार ने नरेंद्र मोदी के परम मित्र अडानी के भ्रष्टाचार से जुड़ा सवाल किया. नरेंद्र मोदी इसे व्यक्तिगत मामला बताते हुए इधर-उधर की बात करने लगे. सवाल सुनते ही चेहरे का रंग उड़ गया. • अडानी को लेकर श्रीलंका, केन्या, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और कई देशों में जांच चल रही है, लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. • अमेरिका में तो भ्रष्टाचार के मामले में वारंट भी जारी हुआ. • भर-भरकर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन नरेंद्र के लिए ये व्यक्तिगत मामला है. शर्मनाक.ट्रम्प के सामने मोदी के मौजूदा जवाब पर भारत में राजनीतिक दल और आम लोग सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। भारत के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा- देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला! अमेरिका में भी मोदी जी ने अडानी जी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया! जब मित्र का जेब भरना मोदी जी के लिए “राष्ट्र निर्माण” है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना “व्यक्तिगत मामला” बन जाता है।

वाशिंगटन: अमेरिका का एक सैन्य विमान देश में अवैध रूप से रह रहे 119 भारतीयों को लेकर शनिवार रात अमृतसर पहुंचेगा। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles