इंदौर होली -ड्यूटी पर तैनात TIसंजय पाठक की मौत/मुस्लिम ठेकेदारों को आरक्षण की निंदा

Share

नयी दिल्ली: 15 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कर्नाटक सरकार के सरकारी ठेकों में मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देने के फैसले को असंवैधानिक करार देते हुए इसकी आलोचना की और आरोप लगाया कि यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा है और इससे राष्ट्रीय एकता कमजोर होगी।भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से वियतनाम के प्रति अपने ‘‘असाधारण लगाव’’ के बारे में बताने को कहा और दावा किया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता अपने निर्वाचन क्षेत्र की तुलना में उस देश में अधिक समय बिता रहे हैं।

इंदौर: 15 मार्च (भाषा) इंदौर में होली की ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक की मौत हो गई।  उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते बॉम्बे अस्पताल लाया गया था।अस्पताल  लाए उससे पहले ही मौत हो चुकी थी।मध्य प्रदेश के इंदौर में होली की ड्यूटी पर तैनात 54 वर्षीय एक पुलिस निरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) रूपेश द्विवेदी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि निरीक्षक संजय पाठक शुक्रवार को जिले के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बेटमा कस्बे में ड्यूटी पर थे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. पाठक एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी थे। जनसेवा के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। निरीक्षक श्री पाठक का निधन पूरे पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles