‘”ऑपरेशन सिंदूर” ; जिन्ह मोहि मारा.. ते मैं मारे..( त्रिलोकी नाथ )

Share

  जिन्ह मोहि मारा.. ते मैं मारे.. हमारे भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ ने अपनी धार्मिक पृष्ठभूमि से पाकिस्तान के आतंकवादी यो ठिकानों के हमले पर सटीक टिप्पणी की है। इस ऑपरेशन का नाम भी “सिंदूर” दिया गया है। अच्छा है भारतीय सांस्कृतिक विरासत के शब्दों की पहचान उसकी प्रशासनिक प्रणाली में प्रदर्शित होनी चाहिए।

         ( त्रिलोकी नाथ )

 

तो समझ ले की प्रसिद्ध रचनाकार तुलसीदास के रामचरितमानस के सुंदरकांड में इस पूरी चौपाई का अंश इस प्रकार से है..
“जिन्ह मोहि मारा, ते मैं मारे। तेहि पर बांधेउ तनय तुम्हारे।

मोहि न कछु बांधे कई लाजा। कीन्ह चहउं, निज प्रभु पर काजा।।
  यानी वर्णन वहां का है जब कलयुग के राजा बनाए गए हनुमान जी महाराज मां सीता से अशोक वाटिका में मिलने के बाद अशोक वाटिका में फल इत्यादि खा पी रहे थे तभी सोने की लंका के सबसे सुंदर महाराज की अशोक वाटिका के राजारावण के प्रहरियों ने हनुमान जी के साथ मारपीट की और अक्षय कुमार को जो राजा रावण के पुत्र थे उनको हनुमान जी ने मार डाला। रावण के वीर पुत्र मेघनाथ तब उन्हें अपने वीरता से बांधकर रावण के राज दरबार में पेश किया।हनुमान जी से जब पूछा गया कि आपने अशोक वाटिका में मारपीट, हत्या क्योंकी उसे वक्त हनुमान जी यह उत्तर रावण को उनके दरबार में दे रहे थे..पूरे वाक्यांश में रक्षा मंत्री राजनाथ का जवाब रावण राज्य में हनुमान जी के जवाब का टुकड़े-टुकड़े में प्रस्तुति है।
तो स्वाभाविक है हमें रावण के सत्ता को भी देखना होगा उसे राज दरबार को भी महसूस करना होगा जो बाजार बाद के युग में आर्थिक साम्राज्यवाद के रूप में फैली हुई है इनके जो भी महाराज हैं अलग-अलग तरीके से ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्न कर रहे हैं… उन्हें भारतीय रक्षा मंत्री का यह कथन हनुमान जी का कहा वाक्यांश सटीक बैठता है। राजनीतिक दृष्टिकोण में, क्योंकि भारत जब आर्थिक साम्राज्यवाद के रावण राज्य को जवाब देगा तो उसे ऐसे ही जवाब देना होगा। आखिर उस वक्त आर्थिक साम्राज्यवाद का रावण अपने साम्राज्य में आतंकवाद की रक्षा को बढ़ावा क्यों देता रहा, जहां सीता का अपहरण भी होता रहा उसे अपमानित भी कर दिया गया।
इस बार तो भारत की सीता पहलगाम में अपने ही आंगन में घूम रही थी उन्हें चिन्हित करके उनको अपमानित करने के लिए उनके पति को उनके सामने पूछ पूछ कर हत्या किया गया कि हम तुम्हारे सिंदूर को मिटा रहे हैं जो और जाकर भारत के प्रधानमंत्री मोदी को बता दो ऐसे में “ऑपरेशन सिंदूर” सेना के सशस्त्र बल की एक झलक है… भारत की ताकत है कि वह चिन्हित भी करता है और उस पर हमला भी करता है चाहे वह कहीं भी छुपा हो… कह सकते हैं कि इसमें चूहे की तरह छुपे हुए अन्य मुख्य आतंकवाद के मास्टरमाइंड हाफिज सहित जैसे लोग आज भी पाकिस्तान की लंका के रावण राज्य में सुरक्षित हैं…. और उन्हें भी चिन्हित किया ही गया होगा इसमें कोई शक नहीं है, उन्हें सुरक्षित छोड़ जाना भविष्य के लिए नई आतंकवादी घटनाओं को निमंत्रण देना जैसा होगा।
जिस तरह से जो टारगेट को हमला करके उन्हें दंडित किया गया है हमारे सेना के द्वारा इससे यह प्रमाणित होता है की हाफिज सहित जैसे लोगों का चिन्हाकन भी कर लिया गया होगा… और इससे बेहतर अवसर भी नहीं है जबकि पूरी दुनिया का आर्थिक साम्राज्यवाद का रावण भी हमसे तर्क कर सकता है लेकिन वह हमारे साथ खड़ा है क्योंकि हम बाजारवाद के एक बड़े अवसर के रूप में उनकी अजीबका के पोषक भी हैं।यह अलग बात है कि हमारी लोकतांत्रिक कार्य प्रणाली में काफी कुछ कमजोरी है कई भीतर घाती भ्रष्टाचारी सत्ता का दुरुपयोग दीमक की तरह भारत को परेशान करते रहते हैं।

इधर हम अपनी सिंदूर की लाज बचाने के लिए ऑपरेशन कर रहे थे उधर अमेरिका ने इस हमले को सदी की समस्या के बात कर अपने को तटस्थ करने का प्रयास किया और लगे हाथ अवसर पाकर उसने यह प्रकट करने का भी काम किया कि भारत ने अपनी सभी टैरिफ शुल्क जीरो पर ला दिया है। यह आर्थिक साम्राज्यवादियों की अवसरवादी को प्रमाणित करता है कि वह कब, कहां, हमारी किस कमजोरी को कैसे उजागर करें।

लेकिन हमारी सेना जो एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की शक्ति के रूप में प्रदर्शित कर रही थी उसमें विंग कमांडर ब्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी भारत की बुलंद आवाज के रूप में भारत को बता रही थी कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में क्या, क्यों और कब तथा कैसे टारगेट किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले तीन दशक से सभी 9 टारगेट में अलग-अलग तरीके से आतंकवाद को प्रशिक्षित किया जा रहा था और भविष्य में भी भारत को पहलगाम जैसी आतंकवादी घटना का खतरा रहा इसलिए सिंदूर ऑपरेशन की जरूरत पड़ी।
इसमें कोई शक नहीं कि हमारे सशस्त्र बल हमारे सैन्य शक्ति आज विश्व स्तर की है उसे चुन चुन कर आतंकवादियों को चिन्हित करके उनके तमाम अड्डों को कहीं पर भी नष्ट करने की क्षमता है। ऐसे में हाफिज सहित जैसे लोगों का सुरक्षित रहना देश के भविष्य के लिए नई आतंकवादी घटनाओं के कारण को जुम्मा मानकर भी उन्हें नष्ट किया ही जाना चाहिए और वह नष्ट भी होंगे कब कहां और कैसे यह हमारी राजनीतिक इच्छा शक्ति पर निर्भर करती है.. अजहर मसूद अभी भी जिंदा है ऐसे आतंकवादियों का एक साथ फिर हो जाना और फिर बड़ा हमला कर देना कोई नई घटना नहीं कहलाएगी।
 इसलिए आर्थिक साम्राज्यवाद के रावण राज्य में हम कब तक टुकड़े-टुकड़े रूप में इन्हें जवाब देते रहेंगे आज भी पुलवामा के सैनिकों का बदला बाकी है.. बेहतर होगा की तमाम आर्थिक साम्राज्यवाद की ताकतों के रावण राज्य से भी बात होनी चाहिए कि वह ऐसे तमाम आतंकवादी को जिन्हें छुपा कर पाकिस्तान या अन्य राष्ट्र पाले हुए हैं उन्हें अंतरराष्ट्रीय/ राष्ट्रीय न्यायालय में खड़ा करके दंडित किया जाए….इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि भारत के अंदर डिजिटल मीडिया में जिन डिजिटल टेररिस्ट को जो की चिन्हित है उन्हें भी नष्ट किया जाए ..जो भारतीय सीताओं की सिंदूर मिट जाने पर उसका अपमान करने में भी गुरेज नहीं करते हैं… क्योंकि उन्हें इस बात की गलतफहमी दिमाग में बस गई है कि वही उनका राष्ट्रवाद है… जैसे अजहर मसूद और हाफिज सहित को लगता है कि वही उनका धार्मिक राष्ट्रवाद है… जो वह कर रहे हैं।
तो भारत के लिए यह बड़ी चुनौती है कि वह हर आपदा में अवसर ढूंढने वाले तमाम लोगों को चिन्हित कर उन्हें दंडित करें सिर्फ ऑपरेशन सिंदूर से जबकि हमारे पास सक्षम गौरवशाली सेना है यदि हम समूल आतंकवाद को हमेशा हमेशा के लिए नष्ट नहीं करते हैं तो यह भी सिर्फ एक ऐसी टुकड़े-टुकड़े में समस्या का निवारण करने की सोच होगी जिसे कभी समाधान संभव नहीं है वह हमेशा ना हमेशा यह दर्द हमें दंस के रूप में देता रहेगा।
इसका कोई राजनीतिक समाधान हमेशा हमेशा के लिए निकलना ही चाहिए। आखिर जब हम अपनी गौरवशाली सेना को जब भी उन्हें पूर्ण छूट देते हैं वह आतंकवाद को “ऑपरेशन सिंदूर” की तरह घर में घुसकर लहू लुहान कर देते हैं और यही शानदार अवसर है यदि इसका लाभ उठाकर आतंकवाद को हमेशा हमेशा के लिए नष्ट नहीं किया गया तो यह फिर से अंकुरित होकर भारत को परेशान करते ही रहेंगे। गौरवशाली हमारी सैन्य, शक्ति प्रदर्शन को बारंबार सलाम।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles