पंजाब में नकली शराब के सेवन से 14 लोगों की मौत, सात व्यक्ति गिरफ्तार/नैतिक अधिकार और साहस खो चुकी है सरकार, ट्रंप के दावों पर जवाब दें प्रधानमंत्री: गहलोत

Share

चंडीगढ़/अमृतसर: 13 मई (भाषा) नकली शराब के सेवन से 14 लोगों की मौत, सात व्यक्ति गिरफ्तारपंजाब के अमृतसर में कथित तौर पर नकली शराब के सेवन से पांच गांवों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा कि शराब पीने से हुई जटिलताओं के कारण छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैअधिकारियों ने बताया कि नकली शराब के सेवन से भंगली, पातालपुरी, मरारी कलां और थेरेवाल के गांवों में मौत हुई है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि नकली शराब बनाने के लिए इस्तेमाल ‘मेथेनॉल’ थोक में ऑनलाइन खरीदा गया था।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मजीठा के गांवों में निर्दोष लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने एक पोस्ट में कहा, ‘‘ये मौत नहीं, बल्कि हत्याएं हैं।’’अमृतसर जिला प्रशासन ने कई मेडिकल टीम तैनात की है जो प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर उन लोगों की जांच कर रही हैं जिन्होंने संभवतः नकली शराब पी थी।अमृतसर की उपायुक्त (डीसी) साक्षी साहनी ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की और कहा कि मारे गए अधिकतर लोग दिहाड़ी मजदूर थे।

सेवानिवृत्ति के बाद कोई आधिकारिक पद नहीं लूंगा: प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना

नयी दिल्ली: 13 मई (भाषा) भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) संजीव खन्ना ने मंगलवार को कहा कि यद्यपि वह सेवानिवृत्ति के उपरांत कोई आधिकारिक पद नहीं लेंगे, लेकिन कानून के क्षेत्र में अपनी पारी जारी रखेंगे।अठारह जनवरी, 2019 को शीर्ष अदालत में पदोन्नत हुए न्यायमूर्ति खन्ना को 11 नवंबर, 2024 को सीजेआई नियुक्त किया गया था और वह मंगलवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

नैतिक अधिकार और साहस खो चुकी है सरकार, ट्रंप के दावों पर जवाब दें प्रधानमंत्री: गहलोत

नयी दिल्ली: 13 मई (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ‘‘मध्यस्थता’’ संबंधी दावे के बाद केंद्र सरकार अपना नैतिक अधिकार और साहस खो चुकी है तथा ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मामले पर सफाई देनी चाहिए।गहलोत ने यहां एक संवादाता सम्मेलन में यह भी दावा भी किया कि ट्रंप के दावे के बाद जनता के बीच जो प्रतिक्रिया दिखी है, उससे घबराकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने का फैसला किया।

‘आप’ ने पाकिस्तान को ‘आतंकवादी राष्ट्र’ घोषित करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

नयी दिल्ली: 13 मई (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को केंद्र सरकार से मांग की कि वह पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित करने वाला प्रस्ताव पारित करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए।आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “संसद का विशेष सत्र बुलाएं‍ और हम पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करेंगे। वे आतंकवादियों को पनाह देते हैं और उनके ठिकाने वहां फलते-फूलते हैं। पूरे देश ने देखा है कि उनके सैन्य अधिकारी आतंकवादियों के जनाजे में शामिल होते हैं। हम ऐसे देश पर कैसे भरोसा कर सकते हैं?”

  भोपाल : मंगलवार, मई 13, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में मानव-हाथी द्वंद को कम करने और जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 और वर्ष 2026-27 अर्थात आगामी 2 वर्षों सहित कुल 4 वर्षों (वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक) के लिए राशि 47 करोड़ 11 लाख 69 हजार रुपये की योजना क्रमांक 9854 की सैद्धातिंक स्वीकृति दी गयी है।उल्लेखनीय है कि प्रदेश के ऐसे संरक्षित क्षेत्र जहाँ हाथियों का आवागमन या उपस्थिति है उनमें एवं संरक्षित क्षेत्रों के बाहर जंगली हाथियों की सुरक्षा एवं अनुश्रवण, रहवास प्रबंधन तथा विकास के लिए योजना बनाई गयी है। जंगली हाथियों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम, वन्यजीव मानव द्वंद को रोकने के लिए विभिन्न संरचनाएं बनाई जाएंगी। ई-आई सर्विलेंस की स्थापना और संचालन किया जाएगा। वन्य-प्राणियों के रेस्क्यू और पुनर्वास के लिए कार्य किया जाएगा।योजना अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों में मानव-हाथी द्वंद से निपटने के लिए ग्रामीणों, वन विभाग और अन्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न प्रकार की फेसिंग कार्य किया जाएगा, जिसमें सोलर फेंसिंग भी शामिल है। मानव-हाथी द्वंद के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया जाएगा और आवश्यक उपकरण क्रय किए जाएंगे। निगरानी और ट्रेकिंग कार्य के लिए पेट्रोलिंग वाहन और रेडियो कॉलर क्रय किए जाएंगे। साथ ही हाथी मित्र दल का गठन किया जाएगा।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles