
नकदी विवाद : वकीलों के संगठन ने न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की
नयी दिल्ली: तीन जून (भाषा)
‘बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन’ (बीएलए) ने भारत के प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई को पत्र लिखकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी है। न्यायमूर्ति वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गयी थी।विवाद बढ़ने के बीच न्यायाधीश को इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित कर दिया गया था।पत्र एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अहमद आब्दी और सचिव एडवोकेट एकनाथ आर ढोकले ने चिठ्ठी लिखी है. यह एफआईआर पीसी एक्ट 1988 और बीएनएस 2023 के तहत दर्ज करने की मांग की गई है.
सरकार ने लद्दाख के लिए नए आरक्षण, अधिवास नियम घोषित किए नयी दिल्ली: तीन जून (भाषा) सरकार ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए नए आरक्षण और अधिवास नियम घोषित किए, जिसमें स्थानीय लोगों के लिए 85 प्रतिशत नौकरियां और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषदों में कुल सीट में से एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है।अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, भोटी और पुरगी भाषा को लद्दाख में आधिकारिक भाषा बनाया गया है।
पाकिस्तान भारत को हज़ार घाव देकर खून बहाना चाहता है, हमने आतंकवाद से निपटने के लिए नई रेडलाइन खींची: जनरल चौहान
पुणे: (3 जून)
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने मंगलवार को कहा कि पेशेवर सेनाएं अस्थायी नुकसान से प्रभावित नहीं होती हैं, क्योंकि समग्र परिणाम ऐसी असफलताओं से कहीं अधिक महत्वपूर्ण होते हैं।शीर्ष सैन्य कमांडर ने कहा कि पाकिस्तान भारत को हज़ार घाव देकर खून बहाने की नीति पर चल रहा है, लेकिन नई दिल्ली ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ एक बिल्कुल नई रेडलाइन खींची।सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में अपने संबोधन में जनरल चौहान ने इस बात को स्वीकार करने के लिए अपने खिलाफ आलोचना को खारिज किया कि भारत ने ऑपरेशन के शुरुआती चरण के दौरान अनिर्दिष्ट संख्या में लड़ाकू जेट खो दिए।उन्होंने कहा, “जब मुझसे हमारी तरफ से हुए नुकसान के बारे में पूछा गया, तो मैंने कहा कि ये महत्वपूर्ण नहीं हैं, क्योंकि परिणाम और आप कैसे कार्य करते हैं, यह महत्वपूर्ण है।”
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नुकसान और संख्या के बारे में बात करना बहुत सही नहीं होगा।उन्होंने कहा कि युद्ध में, भले ही असफलताएं हों, आपको अपना मनोबल बनाए रखने की जरूरत है, उन्होंने कहा कि नुकसान महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि परिणाम महत्वपूर्ण हैं।चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने राजनीति और हिंसा सहित युद्ध के विभिन्न तत्वों पर प्रकाश डाला और कहा: ऑपरेशन सिंदूर में भी युद्ध और राजनीति एक समानांतर तरह की घटना के रूप में हो रही थी।जनरल चौहान ने पहलगाम हमले से कुछ सप्ताह पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर द्वारा भारत और हिंदुओं के खिलाफ “जहर उगलने” का भी उल्लेख किया, ताकि इस बात पर जोर दिया जा सके कि इस्लामाबाद का दृष्टिकोण “भारत को हजारों घाव देकर खून बहाना” रहा है।उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो हुआ, वह पीड़ितों के प्रति बहुत क्रूरता थी।
ऑपरेशन सिंदूर के पीछे सोच यह थी कि पाकिस्तान से राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोकना होगा और वह देश भारत को आतंकवाद का बंधक नहीं बना पाएगा।जनरल चौहान ने कहा कि भारत आतंक और परमाणु ब्लैकमेल की छाया में नहीं रहने वाला है।भारत के सैन्य हमलों पर उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तानी ठिकानों पर बहुत सोच-समझकर सटीक हमले किए और उनमें से कुछ दो मीटर से भी कम दूरी पर थे।शत्रुता समाप्त करने पर सहमति की प्रक्रिया को समझाते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 48 घंटे तक जवाबी कार्रवाई करने की योजना बनाई थी, लेकिन यह लगभग आठ घंटे में ही समाप्त हो गई।और वे बातचीत करना चाहते थे, उन्होंने भारतीय हमलों के प्रभाव पर प्रकाश डाला।जनरल चौहान ने कहा कि 10 मई को भारत से बातचीत करने का पाकिस्तान का फैसला इस अहसास से उपजा था कि अगर उसका अभियान जारी रहा तो उसे और अधिक नुकसान होगा।उन्होंने कहा कि 10 मई को रात करीब 1 बजे पाकिस्तान ने 48 घंटे में भारत को अपने घुटनों पर लाने का लक्ष्य बनाया क्योंकि कई हमले किए गए।उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का अभियान जो उन्हें लगा कि 48 घंटे तक चलेगा, लगभग आठ घंटे में समाप्त हो गया और वे बातचीत करना चाहते थे।जनरल चौहान ने कहा कि जब पाकिस्तान की ओर से बातचीत और तनाव कम करने का अनुरोध आया, तो हमने इसे स्वीकार कर लिया।भारत के समग्र दृष्टिकोण पर उन्होंने कहा, “हमने मानदंड बढ़ा दिए हैं; हमने आतंक को पानी से जोड़ दिया है, हमने आतंक के खिलाफ सैन्य अभियान की एक नई रेखा खींची है।”
प्रधानमंत्री मोदी अरावली पर्वतमाला में बंजर भूमि को उपयोगी बनाने के लिए परियोजना की शुरुआत करेंगे
नयी दिल्ली: तीन जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरावली पर्वतमाला में बंजर भूमि को उपयोग लायक बनाने के लिए एक विशाल परियोजना की आधिकारिक रूप से शुरुआत करेंगे। पर्यावरण मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।सूत्रों ने बताया कि मोदी दक्षिण दिल्ली के रिज क्षेत्र में पौधे लगाएंगे, जो गुजरात से राष्ट्रीय राजधानी तक 700 किलोमीटर तक फैली पर्वत श्रृंखला का हिस्सा है।

