बावली व सफाई जीणोद्धार संघर्ष के लिए क्रमिक अनशन के दो माह पूर्ण

Share

किरन टॉकीज शहडोल स्थित दुर्गा पूजा सामाजिक सरोकारों की भूमि व पौराणिक बावली को आंदोलन क्रमिक अनशन के दो माह पूर्ण।
    शहडोल प्रदेश सरकार की कितनी लाचार और कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था है कि शहडोल किरन टॉकीज स्थित दुर्गा पूजा सार्वजनिक सरोकारों की छोटी सी जमीन व ऐतिहासिक पौराणिक बावली को लेकर लगभग 100 दिन से शहडोल शहर की जनता प्रशासन से अतिक्रमण हटाने एवं बावली की सफाई जीणोद्धार को लेकर जमीनी संघर्ष कर रही है। इस अतिक्रमण और बावली के सवाल पर जिले के प्रशासन की कार्यवाही लाचार और सुस्त है आज के समय में प्रदेश की जनकल्याणकारी सरकार का दावा खोखला साबित हो रहा है जमीनी हकीकत सरकारी दावे से अलग है । उक्तासय का आरोप संघर्षरत आंदोलनकारियों ने लगाया
मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मोहन यादव की जल गंगा संवर्धन अभिनव योजना किरन टॉकीज शहडोल के ऐतिहासिक पौराणिक बावली पर जिले का प्रशासन के द्वारा खुलेआम उल्लंघन व अवहेलना की जा रही है जिले का प्रशासन बावली को भांठने वालों अतिक्रमणकारियों के साथ खड़ा नजर आता है ।मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार त्वरित न्याय के लिए अनेकों कार्यक्रमों की घोषणा कर रखी है लेकिन जमीनी स्तर पर कार्यवाही शून्य है वरना 60 दिन से चल रहे किरण टॉकीज शहडोल में दुर्गा पूजा की जमीन व बावली सतिक्रमण हटाने के लिए आंसर ना करना पड़ता।
वहीं दूसरी ओर दुर्गा पूजा की धार्मिक व सार्वजनिक सरोकारों की जमीन व बावली के अतिक्रमण को बचाने शहडोल के आमजन व नौजवान भी कमर कसकर आंदोलन की प्रतिज्ञा और संकल्प के साथ जमीनी संघर्ष के लिए तत्पर हैं ।
आज अनशन पर राजकुमार लालवानी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण उपरांत नौजवान संजय कुमार सोनी व पप्पू  को तिलक लगाकर माला पहनकर आंदोलन की प्रतिज्ञा दिलवाई ।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles