
कोविड: स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से ऑक्सीजन, पृथकवास वार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा
नयी दिल्ली: चार जून (भाषा)
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी राज्यों को ऑक्सीजन, पृथकवास वार्ड में बिस्तरों, वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. सुनीता शर्मा की अध्यक्षता में दो और तीन जून को तकनीकी समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं।
क्या दिल्ली चिड़ियाघर को निजी समूह को सौंपने की तैयारी है?: कांग्रेस
नयी दिल्ली: चार जून (भाषा) कांग्रेस ने बुधवार को कुछ खबरों का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि क्या दिल्ली चिड़ियाघर और ‘वनतारा’ के बीच प्रस्तावित समझौता चिड़ियाघर को एक निजी समूह को ‘‘सौंपने’’ की दिशा में पहला कदम है?कांग्रेस महासचिव और पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि गुपचुप तरीके से किया गया ऐसा समझौता कई सवाल खड़े करता है और इसमें पारदर्शिता की जरूरत है।
रुपया 29 पैसे टूटकर 85.90 प्रति डॉलर परमुंबई: चार जून (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे टूटकर 85.90 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
राहुल सशस्त्र बलों का अपमान कर रहे हैं: भाजपा
नयी दिल्ली: चार जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबंध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘आत्मसमर्पण’ वाले बयान की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि यह न केवल सशस्त्र बलों और देश का घोर अपमान है, बल्कि यह देशद्रोह से कम नहीं है।भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि यदि किसी पाकिस्तानी ने ऐसा दावा किया होता तो ‘‘हम उस पर हंसते’’। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में मचाई गई तबाही के बाद पाकिस्तान की जनता से लेकर उसकी सेना और उसके प्रधानमंत्री ने भी ऐसा कहने की हिम्मत नहीं की लेकिन राहुल गांधी ऐसा बोल रहे हैं!
Delhi प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के झाबुआ में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। श्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट सम्बंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया है;”मध्य प्रदेश के झाबुआ में हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। अपने प्रियजनों को खो देने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे PIB Delhi
भारत के साथ फिर संघर्ष शुरू होने की आशंका बहुत कम : पाक विदेश मंत्री
इस्लामाबाद: चार जून (भाषा) पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने बुधवार को कहा कि नयी दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच फिर से सैन्य संघर्ष शुरू होने की आशंका बहुत कम है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ऐसी किसी भी स्थिति (सैन्य संघर्ष) में मुंहतोड़ जवाब देगा।डार की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हाल ही में तुर्की, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान की यात्रा और 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पिछले महीने भारत के साथ संघर्ष के दौरान समर्थन के लिए संबंधित नेतृत्व को धन्यवाद देने के बारे में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछे गए सवाल के जवाब में आई। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे
दिल्ली: न्यायाधीश ने फर्जी न्यायिक आदेशों की शिकायत की, प्राथमिकी दर्ज
नयी दिल्ली: चार जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी की पटियाला हाउस अदालत के एक जिला न्यायाधीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके हस्ताक्षर वाले कुछ फर्जी अदालती आदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए हैं। इनमें गिरफ्तारी वारंट जारी किए जाने और संपत्ति की जब्ती से जुड़े आदेश शामिल हैं।

