दुर्गा पूजा जमीन में तहसीलदार के आदेश का पालन हो-धर्मेंद्र श्रीवास्तव

Share

शहडोल-    172 दिन हो गये किरण टॉकीज के पास विवादित स्थल की समस्या को लेकर चल रहे धरना आंदोलन पर। सोहागपुर में अरविंद शाह एसडीएम थे। भारत की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा आईएएस प्रशिक्षित रहे हैं यदि उनमें भी यह क्षमता नहीं रही की करीब 6 माह से चलने वाले इस आंदोलन का निराकरण कैसे हो तो यह हमारे लोकतंत्र की कमजोर होती और घुन लगती, जंग लगती कार्यपालिका का प्रदर्शन भी है। कि वह सत्य को सामने प्रगट कर स्थापित नहीं कर पा रहा है।अब मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री यह चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया तो किरण टॉकीज नहीं आएंगे इस मामले को सुलझाने के लिए.. तो फिर किसकी जिम्मेदारी है..? या हम एक लोकतंत्र में अहिंसक आंदोलन में संभावना देख रहे हैं कुछ समझ में नहीं आता…?
बहरहाल आज नवरात्रि का पहला दिन है इस स्थल में तीन दिन के लिए दुर्गा स्थापना होने लगी है।
देखते हैं आज नवरात्रि के स्थापना दिवस पर मां दुर्गा प्रतिमा जो कई दशकों से किरण टॉकीज के पास स्थापित होकर अपनी उत्कृष्ट के लिए पहचान बन चुकी थी।
करीब 6 महीने से चल रहा है इस धरना आंदोलन कॉल निराकरण शायद इसलिए नहीं हो पा रहा है क्योंकि प्रशासन इस पर गंभीर नहीं है अन्यथा सिर्फ 10 दिन में ही तहसीलदार न्यायालय में चल रहे धरना आंदोलन के बाद अन्ततः समस्या का निराकरण कर कार्यवाही हो गई है सोहागपुर क्षेत्र में 10 दिन बाद तहसीलदार का कार्यालय अब गति में आएगा। क्या नवरात्रि में सुहागपुर तहसील में स्थापित महिला तहसीलदार अपने आदेश का पालन कर पाने में कोई प्रयास करेंगे…? यह देखना होगा..
फिलहाल इतनी लंबी अवधि में नवरात्रि उत्सव में इस स्थल का महत्व बढ़ गया है इसलिए आंदोलन के नेता धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने प्रेस रिलीज कर शासन से मांगती है की तहसीलदार सोहागपुर अपने आदेश का पालनकरें। उन्होंने कहा है किरन टॉकीज की दुर्गा पूजा सामाजिक धार्मिक सरोकारों की भूमि अतिक्रमण कब्जे पर न्यायालय तहसीलदार नजूल तहसील सोहागपुर जिला शहडोल मध्य प्रदेश के मामला क्रमांक0001/अ-68/2025-26 दिनांक 11/ 6/ 2025 को स्पष्ट आदेश पारित कर भू राजस्व संहिता की धारा 248(1 ) के अंतर्गत अनावेदक गण 1 -शांति चपरा पति स्वर्गीय सुभाष छपरा 2- विवेक चपरा पिता स्वर्गीय सुभाष छपरा 3-मनीष चपरा पिता स्वर्गीय सुभाष चपरा सभी निवासी वार्ड नंबर 32 तहसील सोहागपुर जिला शहडोल की आराजी खसरा नंबर 72 /1/1 रखवा 1.034 हे. का अंश रखवा 0.052 हे. भूमि से बेदखल किए जाने का आदेश दिया गया है तथा अतिक्रमक गण पर रुपए 10000 ( दस हजार) अर्थ दंड आरोपित किया गया है। अनावेदक गानों को तीन दिवस के भीतर अवैध अतिक्रमण स्वयं से हटकर भूमि को खाली करने का भी आदेश दिया गया था और साथ में आदेश में यह भी हवाला दिया गया था कि यदि तीन दिवस के भीतर अतिक्रमण की गई जमीन खाली नहीं की गई तो बलपूर्वक हटाए जाने की कार्रवाई तहसीलदार सोहागपुर जिला शहडोल के द्वारा की जाएगी ।
तहसीलदार महोदय के आदेश दिनांक 11 6 2025 से आज दिनांक को 18 सितंबर 2025 तक 3 माह से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण कब्जा नहीं हटाया गया है जबकि शारदे नवरात्रि के त्योहार 22 सितंबर से आरंभ होंगे इन त्योहारों में आदिशक्ति जगत जननी मां दुर्गा की स्थापना कर हिंदू धर्माव लंबी व्रत उपवास कर पूजा अर्चना करते हैं किरण टॉकीज शहडोल स्थित ऐतिहासिक पौराणिक बावली जल स्रोत के बगल में लगभग 100 वर्षों से निरंतर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना होती चली आई है किरन टॉकीज शहडोल स्थित इस दुर्गा प्रतिमा को देखने पूरे शहर के लोगों के साथ-साथ सैकड़ो गांव के हजारों हिंदू धर्मावलंबी देवी भक्त पूजा अर्चना के लिए वह नवरात्र में पंडाल में सजने वाली झांकियां और दुर्गा पंडालों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने तो सभी धर्मों के स्त्री पुरुष हजारों की संख्या में आते हैं आते हैं । नवरात्रि का त्योहार सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का त्यौहार है । अतिक्रमणकारी दुर्गा पूजा स्थापना में कोई विघ्न बाधा न कर सके इसलिए जिले के प्रशासन को तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करना आवश्यक है जिससे शांति व्यवस्था काम रह सके और सामान्य आमजन नवरात्रि के त्योहारों को पूरी श्रद्धा के साथ मना सके.

फिलहाल सूत्र बताते हैं की नए एसडीम के सामने यह समस्या आई है और इस प्रकार समझाइस  की गई है की  जिला न्यायालय में इस मामले में स्थगन है अतः उनसे मार्गदर्शन लेकर नवरात्रि में दुर्गा पूजा की कार्यवाही का उत्सव आनंद हो सकेगा।


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles