कांग्रेस ने,सांसद ने गोलियां चलाने की न्यायिक जांच की मांग/खनन के प्रभाव पर भू-पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान देने की आवश्यकता है-राष्ट्रपति/

Share

लद्दाख हिंसा: कांग्रेस ने चार युवकों की हत्या की न्यायिक जाँच की माँग की
नई दिल्ली/लेह, 26 सितंबर (भाषा) कांग्रेस ने शुक्रवार को लद्दाख में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दौरान चार युवकों की हत्या की न्यायिक जाँच की माँग की।बुधवार को लद्दाख में राज्य के दर्जे की माँग को लेकर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने की कोशिश में पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में चारों युवक मारे गए।X पर एक पोस्ट में: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, “मेरे सहयोगी नवांग रिग्जिन जोरा ने लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर 24 सितंबर को हुए विरोध प्रदर्शनों में चार युवकों की हत्या की न्यायिक जाँच की माँग की है।”

लद्दाख सांसद हनीफा ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाने की न्यायिक जांच की मांग की

लेह: 26 सितंबर (भाषा) लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा ने शुक्रवार को लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा के दौरान पुलिस गोलीबारी की न्यायिक जांच की मांग की।उन्होंने जोर देकर कहा कि विरोध प्रदर्शन से झड़प में तब्दील हुआ यह प्रदर्शन क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं में लंबे समय से उमड़ रही हताशा का ‘विस्फोट’ था।

PIB Delhi https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Presidentpic526092025WUBK.JPG  राष्ट्रपतिश्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (26 सितंबर, 2025) राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित एक समारोह में भूविज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान पुरस्कार-2024 प्रदान किए।  कहा कि खनन आर्थिक विकास के लिए संसाधन प्रदान करता है और रोज़गार के व्यापक अवसर पैदा करता है। हालांकि, इस उद्योग के कई प्रतिकूल प्रभाव भी हैं, जिनमें निवासियों का विस्थापन, वनों की कटाई और वायु एवं जल प्रदूषण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए खनन प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। खदानों को बंद करते समय भी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि निवासियों और वन्यजीवों को कोई हानि न हो।राष्ट्रपति ने कहा कि भूवैज्ञानिकों की भूमिका केवल खनन तक ही सीमित नहीं है। भू-पर्यावरणीय स्थिरता पर खनन के प्रभाव पर भी उन्हें ध्यान देने की आवश्यकता है। खनिज उत्पादों के मूल्यवर्धन और अपव्यय को न्यूनतम करने के लिए प्रौद्योगिकी का विकास और उपयोग आवश्यक है। यह सतत खनिज विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि खान मंत्रालय स्थिरता और नवोन्मेषण के लिए प्रतिबद्ध है और खनन उद्योग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मशीन लर्निंग और ड्रोन-आधारित सर्वेक्षणों को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने खदानों से निकलने वाले अवशेषों से मूल्यवान तत्वों की प्राप्ति के लिए मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों की भी सराहना की।राष्ट्रपति ने कहा कि दुर्लभ मृदा तत्व (आरईई) आधुनिक प्रौद्योगिकी की रीढ़ हैं। ये स्मार्टफोन और इलेक्ट्रिक वाहनों से लेकर रक्षा प्रणालियों और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों तक, हर चीज़ को शक्ति प्रदान करते हैं। वर्तमान भू-राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए, भारत को इनके उत्पादन में आत्मनिर्भर होना होगा। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि दुर्लभ मृदा तत्वों को इसलिए दुर्लभ नहीं माना जाता क्योंकि वे बहुत कम हैं, बल्कि इसलिए कि उन्हें परिष्कृत करके उपयोगी बनाने की प्रक्रिया अत्यंत जटिल है। उन्होंने कहा कि इस जटिल प्रक्रिया को पूरा करने के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित करना राष्ट्रीय हित में एक बड़ा योगदान होगा।

भारत में पांच से नौ वर्ष के हर तीसरे बच्चे में हाई ट्राइग्लिसराइड का खतरा : रिपोर्ट

नयी दिल्ली: 26 सितंबर (भाषा) भारत के पांच से नौ वर्ष की आयु के एक-तिहाई से अधिक बच्चों में ‘हाई ट्राइग्लिसराइड’ की समस्या हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्य इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। यह जानकारी एक सरकारी रिपोर्ट में दी गई है।अनुमान है कि पश्चिम बंगाल में 67 प्रतिशत से अधिक, सिक्किम में 64 प्रतिशत, नगालैंड में 55 प्रतिशत, असम में 57 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर में 50 प्रतिशत बच्चों में ‘हाई ट्राइग्लिसराइड’ की समस्या हो सकती है।

राहुल पर विदेशी संस्कृति का प्रभाव: कैलाश उवाच

शाजापुर (मप्र): 25 सितंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विदेशी संस्कृति का प्रभाव हावी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह बीच सड़क पर अपनी बहन को चूम लेते हैं जबकि भारतीय संस्कृति में लोग अपनी बहन के घर का एक लोटा पानी तक नहीं पीते।विजयवर्गीय ने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पार्टी के विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए यह बात कही।

‘जेन जेड’ प्रदर्शनों में मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई : प्रधानमंत्री कार्की

काठमांडू: 25 सितंबर (भाषा) नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ‘जेन जेड’ विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों सहित 74 व्यक्तियों की मौत के पीछे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अदालत ने जालसाजी मामले में ‘धर्मगुरु’ चैतन्यानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

नयी दिल्ली: 26 सितंबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने स्वयंभू धर्मगुरु चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज कथित धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश के मामले में अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles