40,000 करोड़ हेराफेरी  रिलायंस के गौतम दोशी को जेल भेज दिया/मोदी, ट्रंप ने व्यापार समझौता जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

Share

  40,000 करोड़ हेराफेरी  रिलायंस के गौतम दोशी को जेल भेज दिया

नयी दिल्ली: 18 जून (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी गौतम भाईलाल दोशी को करीब 40,000 करोड़ रुपये की ऋण निधि की कथित हेराफेरी से जुड़े धन शोधन मामले में एक जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।अवकाशकालीन न्यायाधीश राजेश मलिक ने दोशी की पांच दिन की ईडी हिरासत समाप्त होने पर पेश किये जाने पर जेल भेज दिया। इससे पहले, अदालत ने दोशी को 13 जून को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पांच दिन की हिरासत में भेजा था।

मोदी, ट्रंप ने व्यापार समझौता जल्द पूरा करने का दिया निर्देश

एवियन ले बेंस (फ्रांस): 18 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अधिकारियों को एक संतुलित, दोनों देशों के लिए लाभकारी एवं व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हुए संबंधों को फिर से मजबूत करना था।विदेश मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ नेताओं ने अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर वार्ता में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द एक संतुलित, दोनों पक्षों के लिए लाभकारी एवं व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण समझौता तैयार करें।’’यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में तीन भारतीय नाविकों की मौत को लेकर भारत में नाराजगी देखी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles