‘महामृत्युंजय मंत्र’ के जाप से रक्तचाप, हृदयगति संतुलित करने में मिल सकती है मदद: अध्ययन
नयी दिल्ली: सात जुलाई (भाषा) पांच मिनट तक ‘शांति मंत्र’ या ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करने के बाद थोड़ी देर आराम करने से हृदय गति, रक्तचाप और हृदय पर पड़ने वाले भार को कम करने में मदद मिल सकती है। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) ने अपने एक अध्ययन में यह दावा किया है।यह अध्ययन इस माह ‘इंटरनेशनल जर्नल ऑफ बायोलॉजिकल एंड मेडिकल रिसर्च’ में प्रकाशित हुआ। इस अध्ययन में भाग लेने वालों में मंत्रोच्चार करते समय हृदय रक्त परिसंचरण गतिविधि कुछ समय के लिए बढ़ गयी तथा उसके उपरांत पांच मिनट के विश्राम के पश्चात वे अपने आप में बहुत हल्का महसूस करने लगे।
राममंदिर चढ़ावा मामला : कांग्रेस ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर नागपुर में किया प्रदर्शन
नागपुर: नौ जुलाई (भाषा) कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गबन की ‘‘स्वतंत्र और निष्पक्ष’’ जांच की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में प्रदर्शन किया।कांग्रेस की शहर इकाई के अध्यक्ष प्रफुल्ल गुडधे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां पोद्दारेश्वर राम मंदिर परिसर में सफेद गांधी टोपी तथा पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न वाले दुपट्टे पहनकर ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ किया।
प्रधानमंत्री के तीन देशों के दौरे से भारत को अभूतपूर्व रणनीतिक उपलब्धियां हासिल: भाजपा
नयी दिल्ली: नौ जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन देशों के मौजूदा दौरे में कई ‘‘अभूतपूर्व’’ उपलब्धियां हासिल हुई हैं। इनमें इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस मिसाइल का बड़ा सौदा, अहम खनिजों पर समझौते और रणनीतिक बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है, जो वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति को मजबूत करते हैं।मोदी इस समय तीन देशों इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं।ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान दुनिया ने भारत के डिफेंस सिस्टम की क्षमता और विश्वसनीयता देखी: PM मोदी
मेलबर्न: (9 जुलाई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान दुनिया ने भारत के डिफेंस सिस्टम की क्षमता और विश्वसनीयता देखी, जब सीमा पार आतंकवादियों के ठिकानों पर धमाके हो रहे थे।उन्होंने यह बात प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ में कही, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ भी शामिल हुए थे।PM मोदी ने कहा, “दुनिया हमारे डिफेंस सेक्टर की क्षमता और विश्वसनीयता देख रही है। आपने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में इसका प्रदर्शन देखा होगा।”उन्होंने कहा, “आतंकवादियों के ठिकानों पर धमाके हो रहे थे और उनकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी।”दर्शकों की तालियों और उत्साह के बीच मोदी ने पूछा, “क्या आपको आतंकवादी कैंपों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर गर्व महसूस हुआ?”
वाहनों के टायर में हवा कम होने से हर साल 4,500 करोड़ रुपये के ईंधन का नुकसान : एटीएमए
नयी दिल्ली: नौ जुलाई (भाषा) भारत में वाहनों के टायर में कम हवा होने के कारण हर साल 4,500 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 42 करोड़ लीटर से ज्यादा पेट्रोल का नुकसान हो रहा है। उद्योग संगठन एटीएमए के एक अध्ययन में यह बात सामने आई।वाहन टायर विनिर्माता संघ (एटीएमए) की तकनीकी इकाई इंडियन टायर टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी (आईटीटीएसी) के अध्ययन में सामने आया कि भारतीय सड़कों पर बड़ी संख्या में ऐसे वाहन हैं जिनके टायर में हवा यात्री वाहन विनिर्माता द्वारा अनुशंसित स्तर से कम होती है। इससे ईंधन की भारी बर्बादी, वाहन रखरखाव लागत में वृद्धि और सड़क सुरक्षा जोखिम बढ़ रहे हैं।

