जीएनएस फाइनेंशियल से जुड़े कथित निवेश घोटाले

Share

शहडोल का कथित निवेश घोटाला: हजारों परिवारों की जीवनभर की कमाई दांव पर, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए

  शहडोल  पूर्व शासकीय अधिवक्ता संदीप कुमार तिवारी ने कहा  जिले के धनपुरी–बुढ़ार क्षेत्र में संचालित जीएनएस फाइनेंशियल से जुड़े कथित निवेश घोटाले ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। मीडिया रिपोर्टों एवं पीड़ित निवेशकों की शिकायतों के अनुसार, लोगों को अधिक लाभ का प्रलोभन देकर बड़ी मात्रा में धनराशि निवेश कराई गई। अब आरोप है कि करोड़ों रुपये की इस कथित ठगी के बाद कंपनी से जुड़े प्रमुख लोग फरार हैं। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह जिले के इतिहास के सबसे बड़े आर्थिक अपराधों में से एक हो सकता है।
सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि इस प्रकरण में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, मजदूर, छोटे व्यापारी, गृहिणियां और मध्यमवर्गीय परिवारों की वर्षों की मेहनत की कमाई दांव पर लगी हुई है। अनेक परिवार आज आर्थिक एवं मानसिक संकट से गुजर रहे हैं।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाना स्वागतयोग्य कदम है। किंतु यदि अब भी मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं, तो यह आवश्यक है कि जांच को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए ताकि पीड़ितों का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।
मेरी शासन एवं प्रशासन से मांग करता हूँ कि—
सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।कथित रूप से अर्जित संपत्तियों एवं बैंक खातों की कानून के अनुसार जांच कर आवश्यक होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाए।पीड़ित निवेशकों की धनराशि वापस दिलाने के लिए प्रभावी कानूनी प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाए।यदि जांच में किसी अधिकारी, कर्मचारी अथवा अन्य व्यक्ति की लापरवाही या मिलीभगत सामने आती है, तो उसके विरुद्ध भी बिना किसी भेदभाव के कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
यह केवल आर्थिक अपराध का मामला नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों की आजीवन बचत, उनके भविष्य और न्याय व्यवस्था में विश्वास का प्रश्न है। इसलिए शासन एवं प्रशासन से अपेक्षा है कि इस प्रकरण में किसी भी दोषी को संरक्षण न मिले, कानून अपना कार्य पूरी निष्पक्षता से करे तथा प्रत्येक पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हर संभव वैधानिक कदम उठाया जाए।

Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles