राज्य हाथियों की आवाजाही रास्ते में अवरोध पैदा नहीं कर सकते: न्यायालय/भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़भगदड़ से छह लोगों की मौत

Share

राज्य हाथियों की आवाजाही वाले रास्ते में अवरोध पैदा नहीं कर सकते: न्यायालय

नयी दिल्ली: 17 अगस्त (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह देश भर में सर्वेक्षण करके यह पता लगाए कि क्या किसी राज्य ने ‘एलिफेंट कॉरिडोर’ में कोई अवरोध उत्पन्न किया है और यदि ऐसा हुआ है तो यह स्वीकार्य नहीं है।प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने स्पष्ट कर दिया कि राज्य फसल और आजीविका के नुकसान को रोकने के लिए हाथियों की आवाजाही के रास्ते में अवरोध पैदा नहीं कर सकते।

राष्ट्रपति मुर्मू ने बंगाल में आग की घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया

नयी दिल्ली: 17 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह बीरभूम ज़िले के एक होटल में आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए

बिहार के मंदिर में भगदड़ से छह लोगों की मौत, कई घायल
लखीसराय (बिहार): अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को बिहार के लखीसराय ज़िले के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ मचने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।यह घटना सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हुई।सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) शिवम कुमार ने कहा, “सोमवार सुबह लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़ से कम से कम छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिसकर्मी और ज़िला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और बचाव कार्य जारी है।”


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles