नेपाल त्रासदी : मौत का आंकड़ा 547 पहुंचा,तिब्बत , से पांच मौत, 558 लापता/ मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

Share

 मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार

रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान मिठाइयों व राखियों की दुकान पर चहल पहल देखी गई।रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं, युवतियों व लड़कियों में विशेष उत्साह देखा गया। अवकाश होने के कारण प्रमुख शहरों के बाजारों में चहल पहल आम दिनों की तुलना में कम थी लेकिन राखियों व मिठाइयों की दुकानों पर खूब रौनक रही।विवाहिताओं ने अपने मायके जाकर भाइयों के राखी बांधी। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार के रूप में परस्पर प्रेम और विश्वास का पावन उत्सव है।  रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति संकल्पबद्ध होने का आह्वान किया।श्रावण पूर्णिमा होने के कारण मंदिरों में श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे

सोनिया की आत्मकथा से मोदी, आरएसएस से जुड़े हिस्सों को हटाने का दबाव डाला गया: गहलोत

नयीदिल्ली:28अगस्त (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं आरएसएस तथा वर्तमान सरकार में ‘‘चीन द्वारा भारतीय भूभाग पर किए गए कब्जे’’ से जुड़े हिस्सों को हटाने के लिए प्रकाशक पर दबाव डाला गया, जो ‘‘अभिव्यक्ति की आजादी की हत्या’’ के समान है।पार्टी के कुछ अन्य नेताओं ने भी इस मामले को लेकर ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ को निशाने पर लिया और कहा कि सोनिया गांधी की यह पुस्तक शीघ्र प्रकाशित की जानी चाहिए।

नेपाल त्रासदी : मौत का आंकड़ा 547 पहुंचा, मंडराया दोबारा बाढ़ का खतरा

काठमांडू: 28 अगस्त (भाषा) नेपाल में कई और शव बरामद किये जाने के साथ ही भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 547 हो गई। इस बीच, तलाश और बचाव अभियान सतर्कता के साथ जारी है, क्योंकि भोटेकोशी नदी इलाके में जलस्तर बढ़ने से दोबारा इस आपदा का खतरा मंडरा रहा है।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में जिस स्थान पर भीषण बाढ़ आई थी वहां जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।नेपाल के भोटेकोशी नदी क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने के कारण अधिकारियों द्वारा शुक्रवार को जारी नई चेतावनी के साथ ही इस हिमालयी देश में भीषण बाढ़ की दूसरी लहर का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच बाढ़ से जुड़ी इस त्रासदी में मृतकों की संख्या बढ़कर 547 पहुंच गयी है।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने कहा कि उसी स्थान पर जलस्तर बढ़ने से इलाके में एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से पांच लोगों की मौत, 558 लापता : चीन

बीजिंग: 28 अगस्त (भाषा) चीन ने शुक्रवार को कहा कि तिब्बत में चीन-नेपाल सीमा पर स्थित एक भूमि पत्तन क्षेत्र में अचानक आई बाढ़ के बाद पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 558 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों में 260 विदेशी नागरिक शामिल हैं।बुधवार को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के ग्यिरोंग काउंटी में आई बाढ़ ने सीमा के पास के गांवों और कस्बों को अपनी चपेट में ले लिया था। नेपाल में इस आपदा में 538 लोगों की मौत हुई है।

नेपाल में ऊंचाई वाले ग्लेशियर के टूटने से आई भीषण बाढ़ : चीन

बीजिंग:चीन ने शुक्रवार को कहा कि तिब्बत-नेपाल सीमा क्षेत्र में भारी तबाही मचाने वाली बाढ़ संभवत: नेपाल में ऊंचाई वाले ग्लेशियर के टूटने से आई, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हुई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।बुधवार को बाढ़ से हुई तबाही में नेपाल में मृतकों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है, जबकि तिब्बत में तीन लोगों की मौत हुई है।

पिता के निधन के बाद नार्वे के नए राजा बने ‘हाकोन अष्टम’

कोपेनहेगन (डेनमार्क): 28 अगस्त (एपी) नॉर्वे के नए राजा बने हाकोन अष्टम के सामने स्कैंडिनेवियाई देश की राजशाही को स्थिरता प्रदान करने और शाही परिवार की लोकप्रियता बढ़ाने की चुनौती होगी।दरअसल नए राजा की पत्नी के यौन अपराधों में दोषी ठहराए गए जेफ्री एप्स्टीन के साथ पूर्व संपर्कों और उनके सौतेले बेटे को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद शाही परिवार की लोकप्रियता प्रभावित हुई है।

 

 

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles