‘शुद्धिकरण’  में एससी-एसटी तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दें प्रधानमंत्री: राहुल/बाढ़ से मरने वालों की संख्या 633 हुई/ बैठक को लेकर  ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज/पुरातत्व संग्रहालय मऊ (शहडोल)का किया निरीक्षण

Share

 बैठक को लेकर अदालत के आदेश के ‘उल्लंघन’ पर ममता बनर्जी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कोलकाता: 29 अगस्त (भाषा) कोलकाता पुलिस ने तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की बैठक के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि यह प्राथमिकी यहां तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा लगाई गई शर्तों के कथित उल्लंघन को लेकर शुक्रवार को दर्ज की गई।उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी के साथ-साथ तृणमूल छात्र परिषद की बैठक के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।उन्होंने कहा, ‘‘अदालत के आदेश के कथित उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के दौरान आदेश के उल्लंघन में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जाएगी। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत 28 अगस्त को मामला दर्ज किया गया’’

‘शुद्धिकरण’ मामले में एससी-एसटी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दें प्रधानमंत्री: राहुल
‘शुद्धिकरण’  में एससी-एसटी तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दें प्रधानमंत्री: राहुल

नयी दिल्ली: 29 अगस्त (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सभा स्थल के ‘शुद्धिकरण’ को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देना चाहिए।गांधी ने संवाददाताओं से कहा कि यह घटना एक अपराध है तथा कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि ‘शुद्धिकरण’ में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में दलित मुद्दे पर आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन के दौरान स्क्रीन पर ‘मनुस्मृति’ की तस्वीर लगाई गई थी।

भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के तीन सांसदों के सज्जन कुमार के घर जाने पर नाराजगी जताई

नयी दिल्ली: 29 अगस्त (भाषा) भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दिल्ली के पार्टी सांसदों कमलजीत सहरावत, रामवीर सिंह बिधूड़ी और योगेंद्र चंदोलिया को तलब किया और पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार के निधन के बाद उनके घर जाकर शोक जताने पर नाराजगी जताई।र्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुमार का 20 अगस्त को यहां सफदरजंग अस्पताल में निधन हो गया था।

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 626 हुई

काठमांडू: 29 अगस्त (भाषा) मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है जबकि आपदा के बाद करीब 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, हिमालयी देश के आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं।नेपाल सीमा के पास तिब्बत में आई अचानक बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है और 554 लोग अब भी लापता हैं। तिब्बत आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।तिब्बत आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव दल अपने प्रयासों को तेज कर रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुरातत्व संग्रहालय मऊ का किया निरीक्षण

शहडोल : शनिवार, अगस्त 29, 2026/ मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सांसद संसदीय क्षेत्र सीधी राजेश मिश्रा, विधायक शरद कोल, कलेक्टर पार्थ जायसवाल एवं पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने तहसील ब्यौहारी स्थित पुरातत्व संग्रहालय मऊ का निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संग्रहालय में संरक्षित कलचुरी कला की 10वीं-11वीं शताब्दी की प्राचीन प्रतिमाओं एवं कलाकृतियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि यहां स्थित अधिकांश कलाकृतियां आसपास के भग्न मंदिरों से संग्रहित की गई हैं। संग्रहालय में भगवान विष्णु, दशावतार, भगवान शिव, कुबेर, सूर्य, गौरी, शिवलिंग सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं एवं अन्य पुरातात्विक अवशेष संरक्षित हैं। ये प्रतिमाएं कलचुरी कला की उत्कृष्ट एवं ऐतिहासिक धरोहर हैं तथा 10वीं-11वीं शताब्दी की कला एवं स्थापत्य की महत्वपूर्ण झलक प्रस्तुत करती हैं। यह पुरातत्व संग्रहालय एवं यहां संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरें मध्यप्रदेश पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित हैं। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्राचीन धरोहरों के संरक्षण एवं उनके महत्व को रेखांकित किया।  

 


Share

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

राशिफल

- Advertisement -spot_img

Latest Articles